Saturday, August 8, 2026 |
Home Health and Lifestyleस्वस्थ जयपुर का संकल्प: Metro Mass Hospital और जैन मंदिर के संयुक्त तत्वावधान में चिकित्सा शिविर शुरू

स्वस्थ जयपुर का संकल्प: Metro Mass Hospital और जैन मंदिर के संयुक्त तत्वावधान में चिकित्सा शिविर शुरू

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। राजधानी के प्रतिष्ठित Metro Mas Hospital , मानसरोवर द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व निभाते हुए रविवार से पांच दिवसीय नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर एवं Human Glory Foundation के सहयोग से आयोजित यह शिविर थड़ी मार्केट स्थित Mahatma Gandhi Government School में लगेगा।

शिविर के दौरान Metro Mas Hospital के वरिष्ठ चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ द्वारा मरीजों को नि:शुल्क परामर्श दिया जाएगा। हॉस्पिटल की यूनिट हेड Dr Ritu Chaudhary ने बताया कि Metro Mas Hospital की ओर से ECG, Blood Sugar, Blood Pressure और वजन जैसी महत्वपूर्ण जांचें पूरी तरह मुफ्त की जाएंगी। साथ ही, जरूरतमंदों को सामान्य दवाओं का वितरण और नि:शुल्क Ambulance सेवा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

सरकारी योजनाओं की जानकारी: विशेष रूप से Metro Mas Hospital में उपलब्ध सरकारी योजनाओं जैसे RGHS, CGHS, ECHS, MAA-YOJANA और T.P.A. Insurance के लाभार्थियों को भी शिविर में उचित मार्गदर्शन दिया जाएगा।

यह शिविर 3 अप्रैल तक सुबह 9:00 से शाम 4:00 बजे तक चलेगा। आयोजन समिति के Sumat Jain, Ashok Jain और Pawan Jain ने क्षेत्रवासियों से Metro Mas Hospital की इन विश्वस्तरीय सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की है।



You may also like

Leave a Comment