बिजनेस रेमेडीज/Jaipur। Jaipur के Mansarovar स्थित Priyanka Hospital & Cardiac Center में आज Rajasthan की प्रथम Heart एवं Lung Transplant Clinic का शुभारंभ किया गया। यह पहल MGM Healthcare, Chennai के सहयोग से शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य Rajasthan सहित आसपास के राज्यों के गंभीर हृदय एवं फेफड़ा रोगियों को समय पर विशेषज्ञ परामर्श, उन्नत जांच और ट्रांसप्लांट संबंधी मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि Rajasthan विधानसभा अध्यक्ष Vasudev Devnani रहे। कार्यक्रम में विधायक Bahadur Singh Koli एवं Balwant Singh Langri विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
OPD शुभारंभ के पश्चात आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में MGM Healthcare, Chennai के विशेषज्ञ Dr. K. R. Balakrishnan ने बताया कि यह OPD विशेष रूप से उन मरीजों के लिए उपयोगी होगी जो End-stage Heart Failure, Lung Failure, गंभीर Cardiomyopathy, Pulmonary Hypertension, Idiopathic Pulmonary Fibrosis, COPD तथा अन्य जटिल हृदय एवं फेफड़ा रोगों से पीड़ित हैं। उन्होंने कहा कि समय पर सही विशेषज्ञ राय और Transplant Referral कई मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है।
विशेषज्ञों ने कहा कि कई मामलों में मरीजों को समय पर सही मूल्यांकन, Transplant Referral और Advanced Support System की जानकारी नहीं मिल पाती, जिसके कारण उपचार में देरी होती है। नई OPD के माध्यम से अब मरीजों को Jaipur में ही प्रारंभिक विशेषज्ञ राय, रोग की गंभीरता का आकलन, Transplant योग्यता मूल्यांकन और आगे की उपचार योजना पर मार्गदर्शन मिल सकेगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में Dr. Suresh Rao KG ने बताया कि Heart एवं Lung Transplantation आज End-stage Organ Failure से जूझ रहे मरीजों के लिए जीवनदायी विकल्प बन चुका है। इसके साथ ही ECMO (Extracorporeal Membrane Oxygenation) तथा Mechanical Circulatory Support जैसी आधुनिक जीवनरक्षक तकनीकें गंभीर अवस्था के मरीजों के उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि कई मरीज ऐसे होते हैं जिनकी स्थिति इतनी गंभीर होती है कि हृदय या फेफड़े शरीर की आवश्यक कार्यक्षमता बनाए रखने में असमर्थ हो जाते हैं। ऐसे मामलों में ECMO, LVAD तथा Transplant जैसी उन्नत चिकित्सा तकनीकें मरीजों को नया जीवन देने में सहायक सिद्ध होती हैं।
इस अवसर पर Senior Consultant, Lung Transplant एवं Interventional Pulmonology, MGM Healthcare, Chennai, Dr. Soumita Sinha Roy ने कहा कि फेफड़ों से संबंधित कई गंभीर बीमारियों में मरीज लंबे समय तक सही निदान और उचित Referral से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने बताया कि Idiopathic Pulmonary Fibrosis, Advanced COPD, Pulmonary Hypertension और End-stage Lung Disease जैसी स्थितियों में समय पर विशेषज्ञ परामर्श और Transplant मूल्यांकन अत्यंत आवश्यक होता है। उन्होंने कहा कि Jaipur में इस विशेष OPD की शुरुआत से अब मरीजों को फेफड़ों की गंभीर बीमारियों के लिए बेहतर परामर्श, समय पर जांच और उचित उपचार दिशा उपलब्ध हो सकेगी।
MGM Healthcare, Chennai की Heart एवं Lung Transplant टीम भारत की अग्रणी टीमों में से एक है और संस्थान द्वारा 750 से अधिक Heart एवं Lung Transplant किए जा चुके हैं। यह टीम भारत के प्रमुख वयस्क एवं बाल हृदय-फेफड़ा प्रत्यारोपण कार्यक्रमों में से एक का संचालन कर रही है। इसी विशेषज्ञता को अब Jaipur में OPD परामर्श और मरीज चयन प्रक्रिया के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा।
Priyanka Hospital & Cardiac Center के अध्यक्ष Dr. G. L. Sharma ने बताया कि इस संयुक्त पहल से Rajasthan के मरीजों को अब बड़े महानगरों तक बार-बार जाने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें प्रारंभिक स्तर पर ही सही दिशा, विशेषज्ञ राय और समन्वित उपचार मार्गदर्शन मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि यह OPD भविष्य में गंभीर Heart एवं Lung Disease से पीड़ित मरीजों के लिए एक महत्वपूर्ण Referral एवं परामर्श केंद्र के रूप में विकसित होगी। साथ ही चिकित्सकों, मरीजों और परिजनों में Transplant एवं Advanced Cardio-Pulmonary Care को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
इस अवसर पर Dr. G. L. Sharma, Chairman, Priyanka Hospital & Cardiac Center, Jaipur, Dr. K. R. Balakrishnan, Chairman- Cardiac Sciences, MGM Healthcare, Chennai Dr. Suresh Rao KG, Co-Director, Heart and Lung Transplant and Mechanical Circulatory Support, MGM Healthcare, Dr. Soumita Sinha Roy, Senior Consultant, Lung Transplant एवं Interventional Pulmonology, MGM Healthcare प्रमुख विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

