जयपुर। Tamilnad Mercantile Bank Limited (TMB) ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी ने विभिन्न स्थानों में 3 शाखाएं स्थापित की है। कंपनी ने Tamil Nadu के Pandalakudi, Gujarat के Anand और Karnataka के Bellary में शाखाएं स्थापित की है।
कारोबारी गतिविधियां: Tamilnad Mercantile Bank Limited (TMB) प्रसिद्ध पुराने private sector के बैंकों में से एक है। बैंक का मुख्यालय Thoothukudi में है और इसका 104 वर्षों का लंबा इतिहास रहा है। कंपनी का मजबूत infrastructure और industry में निरंतर लाभ कमाने का एक शानदार track record है।
TMB की अखिल भारतीय उपस्थिति है और इसके 17 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों में 615 से अधिक शाखाएं और 12 regional offices हैं और यह 53 लाख से अधिक संतुष्ट ग्राहकों को सेवा प्रदान करता है।

