Monday, July 6, 2026 |
Home CommodityJakson Group ने Sourav Ganguly के साथ मिलकर सतत विकास की दिशा में बढ़ाया कदम

Jakson Group ने Sourav Ganguly के साथ मिलकर सतत विकास की दिशा में बढ़ाया कदम

by Business Remedies
0 comments

नई दिल्ली, 24 मार्च, 2026: भारत की जानी-मानी ऊर्जा और इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी- Jakson Group  पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान और जाने-माने लीडर Sourav Ganguly के साथ मिलकर बेहतर कल की ओर कदम बढ़ा रही है। यह कदम ऐसे समय पर उठाया गया है, जब भारत तेजी से नवीकरणीय ऊर्जा की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके जरिए जैकसन यह सुनिश्चित करता है कि वह इनोवेशन, स्केल और सस्टेनेबल सॉल्यूशंस के जरिए देश के ऊर्जा बदलाव में बेहतर भूमिका निभा रहा है।

आठ दशकों से ज्यादा समय से Jakson Group ने हमेशा भरोसे और इनोवेशन के दम पर अपनी पहचान बनाई है। सौरव गांगुली की लीडरशिप और नए तरीके अपनाने की क्षमता से प्रेरित होकर, कंपनी अब अपनी पहचान को और मजबूत करने पर काम कर रही है, ताकि वह आने वाले समय के लिए तैयार ऊर्जा और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े समाधान देने में एक भरोसेमंद साथी बनी रहे।

इस साझेदारी के तहत Sourav Ganguly Jakson Group के प्रमुख ब्रांड कैंपेन और खास पहलों का हिस्सा होंगे। इसके जरिए कंपनी स्वच्छ और सतत ऊर्जा के अपने विज़न को और ज्यादा लोगों तक पहुँचाने का काम करेगी।

इस मौके पर बोलते हुए, Jakson Group के चेयरमैन समीर गुप्ता ने कहा, “हमें जैकसन परिवार में ‘दादा’ का स्वागत करते हुए गर्व हो रहा है। सौरव गांगुली को लीडरशिप, मजबूती और बेहतरीन प्रदर्शन का जीवंत उदाहरण हैं और ये सभी मूल्य हमारी सोच से बखूबी मेल खाते हैं। यह साझेदारी हमारे उस विश्वास को दर्शाती है, जिसमें हम हमेशा आगे रहने और लगातार बेहतर देने पर जोर देते हैं। हमें भरोसा है कि उनकी पहचान और विश्वसनीयता से हमारे ब्रांड को मजबूती मिलेगी और हमारे सस्टेनेबल सॉल्यूशंस भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में तेजी से अपनाए जाएँगे।” उन्होंने आगे कहा, “हमारी ग्रोथ मजबूत लीडरशिप पर आधारित है, जिसमें वाइस चेयरमैन सुंदीप गुप्ता और वाइस चेयरमैन एवं ग्लोबल सीईओ (जैकसन ग्रीन) बिकेश ओगरा का अहम् योगदान है। इसके साथ ही नई पीढ़ी भी ग्रुप को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।”

इस साझेदारी पर अपने विचार व्यक्त करते हुए, Sourav Ganguly ने कहा, “जैकसन का दृष्टिकोण डिस्ट्रीब्यूटेड पावर, सोलर एनर्जी, ग्रीन फ्यूल और इंफ्रास्ट्रक्चर, जैसे- बिजली, मेट्रो, सिविल और पानी, पूरी वैल्यू चेन में फैला हुआ है, जो आज के समय के हिसाब से बेहद प्रासंगिक और असरदार है। ऐसे ब्रांड के साथ जुड़ना मेरे लिए खुशी की बात है, जो भारत के ऊर्जा बदलाव और एक स्वच्छ व हरित भविष्य की दिशा में अहम् योगदान दे रहा है।”

यह पहल Jakson Group के उस अद्वितीय बिज़नेस मॉडल को और मजबूती देती है, जिसमें मैन्युफैक्चरिंग से लेकर प्रोजेक्ट डेवलपमेंट, ईपीसी और ओ एंड एम सर्विसेस शामिल हैं। भविष्य की अपनी योजना के तहत कंपनी लोगों और तकनीक पर भी लगातार ध्यान दे रही है, ताकि लंबे समय तक बेहतर और सतत विकास सुनिश्चित किया जा सके।

आठ दशकों से ज्यादा की अपनी विरासत के साथ Jakson Group आज भी भारत के ऊर्जा और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में अहम् भूमिका निभा रहा है। कंपनी नए विचारों, ग्राहकों को प्राथमिकता देने की सोच और एक स्वच्छ भविष्य रचने की प्रतिबद्धता के साथ लगातार आगे बढ़ रही है।



You may also like

Leave a Comment