57

Mumbai,
देश के सबसे बड़े निजी क्षेत्र के ऋणदाता एचडीएफसी बैंक ने अपने पूर्व अंशकालिक अध्यक्ष और स्वतंत्र निदेशक अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे की समीक्षा के लिए बाहरी विधि फर्मों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। बैंक के निदेशक मंडल ने यह निर्णय 23 March को हुई बैठक में लिया। बैंक द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों स्तर की विधि फर्मों को चक्रवर्ती के इस्तीफा पत्र की सामग्री की जांच करने और निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एचडीएफसी बैंक ने इस कदम को एक सक्रिय पहल बताया है, जिसका उद्देश्य पारदर्शिता को बढ़ावा देना और मजबूत कॉरपोरेट गवर्नेंस मानकों को सुनिश्चित करना है। बैंक ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय संस्थागत निगरानी को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए लिया गया है।

