Saturday, September 12, 2026 |
Home AutomobileSaisum MG Select में कला और ऑटोमोबाइल का अनूठा संगम

Saisum MG Select में कला और ऑटोमोबाइल का अनूठा संगम

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। साइसुम MG Select, जयपुर में प्रसिद्ध कलाकार प्रियंका सुखानी की विशेष आर्ट एग्जिबिशन का आयोजन 20 मार्च से किया जा रहा है आज अंतिम दिन है। यह प्रदर्शनी सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित हो रही है। जहां बड़ी संख्या में कला प्रेमी पहुंचकर उनकी उत्कृष्ट कलाकृतियों का आनंद ले रहे हैं। इस अवसर पर राजेंद्र सिंह शेखावत (RAS, RTO जयपुर), कलाकार प्रियंका सुखानी एवं साइसुम MG Select के डीलर प्रिंसिपल साई गिरिधर की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रदर्शनी को शहरवासियों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है और अनेक लोग इस खास अनुभव का हिस्सा बन रहे हैं। यह एग्जि़बिशन कला और ऑटोमोबाइल के अनूठे संगम को दर्शाते हुए शहर में एक आकर्षक पहल के रूप में उभर रही है।



You may also like

Leave a Comment