Monday, September 21, 2026 |
Home Automobileनई Renault Duster भारत में Launch, ₹10.49 लाख से शुरू कीमत; Turbo Petrol और Hybrid Option के साथ Entry

नई Renault Duster भारत में Launch, ₹10.49 लाख से शुरू कीमत; Turbo Petrol और Hybrid Option के साथ Entry

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज / नई दिल्ली, 17 मार्च 2026। फ्रांसीसी ऑटोमोबाइल निर्माता Renault Group की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी Renault India ने भारत में नई Renault Duster लॉन्च कर दी है। टर्बो पेट्रोल वेरिएंट की शुरुआती कीमत (एक्स-शोरूम, दिल्ली) ₹10.49 लाख रखी गई है और कंपनी ने देशभर में इसकी डिलीवरी भी शुरू कर दी है। कंपनी ने बताया कि 31 मार्च 2026 तक R-Paas प्री-बुकिंग प्रोग्राम के तहत ग्राहकों को ₹10.29 लाख की विशेष शुरुआती कीमत का लाभ भी मिलेगा।

नई Renault Duster को एडवांस्ड Renault Group Modular Platform (RGMP) पर तैयार किया गया है, जिसे मजबूती, बेहतर दक्षता और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इसकी रियल SUV स्टाइलिंग, बेहतर एप्रोच और डिपार्चर एंगल के साथ ऊंचा ग्राउंड क्लीयरेंस इसे ऑफ-रोड और शहर दोनों परिस्थितियों के लिए उपयुक्त बनाता है। परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें टर्बो TCe 160 इंजन दिया गया है, जो 163 PS की पावर और 280 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड वेट-क्लच DCT गियरबॉक्स के विकल्प के साथ पेश किया गया है। भारतीय सड़कों के अनुसार इसकी राइड और हैंडलिंग को विशेष रूप से ट्यून किया गया है।

इंटीरियर में ड्राइवर-फोकस्ड कॉकपिट, बेहतर एर्गोनॉमिक्स और आरामदायक सीटिंग दी गई है। साथ ही OpenR Link मल्टीमीडिया सिस्टम में Google Automotive Services का इंटीग्रेशन है, जिससे Google Maps, Google Assistant और Google Play जैसी सुविधाएं मिलती हैं। नई Renault Duster पांच ट्रिम्स—Authentic, Evolution, Techno, Techno+ और Iconic—में उपलब्ध है। फीचर्स की बात करें तो इसमें फुल LED लाइटिंग, पैनोरमिक सनरूफ, इलेक्ट्रिक टेलगेट, वेंटिलेटेड सीट्स, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 17 ADAS फीचर्स और 360-डिग्री कैमरा जैसे एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं।

कंपनी के अनुसार शुरुआती मांग में टर्बो TCe 160 वेरिएंट का दबदबा रहा है, जो पेट्रोल बुकिंग का 90% से अधिक हिस्सा रखता है। ग्राहकों की सुविधा के लिए Renault India ने सब्सक्रिप्शन मॉडल भी पेश किया है। इसके अलावा, अधिकृत सर्विस सेंटर पर समय पर सर्विस कराने वाले ग्राहकों को 7 साल की “Renault Forever” वारंटी भी दी जाएगी।

इस लॉन्च पर Francisco Hidalgo, वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स एवं मार्केटिंग), Renault India ने कहा,
“नई डस्टर भारतीय ग्राहकों की वास्तविक जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। दमदार परफॉर्मेंस, बेहतर राइड और फ्लेक्सिबल फाइनेंसिंग विकल्प इसे एक मजबूत SUV बनाते हैं।”

हाइब्रिड वेरिएंट की बात करें तो E-Tech स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड में 1.8-लीटर इंजन और 1.4 kWh बैटरी दी गई है, जो शहर में लगभग 80% तक इलेक्ट्रिक मोड में चलने में सक्षम है। प्री-बुकिंग के दौरान करीब 40% ग्राहकों ने हाइब्रिड विकल्प चुना। कंपनी ने बताया कि 2026 के लिए हाइब्रिड वेरिएंट का पूरा कोटा पहले ही बुक हो चुका है और दिवाली के आसपास दोबारा बुकिंग शुरू की जाएगी।



You may also like

Leave a Comment