Saturday, August 15, 2026 |
Home Corporate WorldITCONS E-Solutions Limited को Aeronautical Development Agency से ₹2.81 करोड़ का HR ऑर्डर

ITCONS E-Solutions Limited को Aeronautical Development Agency से ₹2.81 करोड़ का HR ऑर्डर

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/New DelhiITCONS E-Solutions Limited ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी को Department of Defence Research and Development, Aeronautical Development Agency, Ministry of Defence से 1 वर्ष की अवधि के लिए 70 human resources उपलब्ध कराने का ऑर्डर मिला है। अनुबंध का कुल मूल्य 28102314.24 रुपये है, जिसमें सभी tax और charges शामिल हैं।

अनुबंध 4 April, 2026 से प्रारंभ होगा और 3 April, 2027 तक लागू रहेगा। कंपनी प्रबंधन के अनुसार यह अनुबंध कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और सरकारी एजेंसियों द्वारा कंपनी पर रखे गए निरंतर विश्वास को दर्शाता है।

कारोबारी गतिविधियां

ITCONS E-Solutions Limited human resource services देने का काम करती है। कंपनी मुख्य रूप से organized sector में public और private organizations दोनों को अपनी सेवाएं प्रदान करती है। कंपनी द्वारा मुख्य रूप से दो प्रकार की सेवाएं दी जा रही हैं।

  1. manpower supply / recruitment service
  2. manpower sourcing / staffing services

निगमन के बाद से ITCONS E-Solutions Limited अनुबंधित कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में कर्मचारियों की टीम बन गई है। कंपनी staffing और recruitment, information technology, FMCG, food आदि जैसे विभिन्न क्षेत्रों में अपनी विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान करती है।

ITCONS E-Solutions Limited अपनी सेवाओं की पेशकश को विकसित कर रही है ताकि अपने ग्राहकों को कंपनी की सेवाओं के माध्यम से उनकी end-to-end HR जरूरतों का समर्थन किया जा सके।

कंपनी की सेवाओं की श्रेणी को निम्नलिखित व्यवसायों के अंतर्गत विभाजित किया गया है:

  1. IT staffing
  2. general staffing
  3. re-badging
  4. recruitment process outsourcing
  5. pass through services
  6. payroll services
  7. managed IT services
  8. product installation and servicing solution
  9. permanent hiring

कंपनी ने गत 15 वर्षों में बड़ी संख्या में लोगों को काम दिलवाया है। कंपनी को मूल रूप से IT staffing से ऑर्डर मिल रहे हैं।

कंपनी द्वारा Wipro, LTIMindtree, TVSE, Infinite Solutions, HCL इत्यादि प्रमुख कंपनियों को service प्रदान की जा रही है। कंपनी को अच्छी service देने पर ग्राहक कंपनियों से नियमित रूप से ऑर्डर मिल रहे हैं।



You may also like

Leave a Comment