जयपुर: भारत की सर्वश्रेष्ठ ट्रैक्टर कंपनी, साथ ही खेती के काम आने वाली मशीनरी और Rotavator बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनियों में से एक, Mahindra & Mahindra ने राजस्थान में अपनी नई Mahindra Rotavator Series लॉन्च करने की घोषणा की। चौड़े Mast Design के साथ नए Bold लुक वाली यह नई Mahindra Rotavator Series भारी-भरकम काम के लिहाज़ से बेहतरीन प्रदर्शन सुनिश्चित करती है और दिखने में भी मज़बूत है। नई Rotavator Series भारी-भरकम Rotavator श्रेणी – Mahavator और Mahavator HD – में 4 से 9 फुट तक रेंज में उपलब्ध होगी।
बाज़ार विश्लेषण और किसानों से मिली प्रतिक्रिया के आधार पर तैयार Mahindra की नई Rotavator Series ढांचे के लिहाज़ से अधिक मज़बूत और बेहद टिकाऊ है। नई रेंज भारी-भरकम जुताई के काम और टूट-फूट को झेलने के लिहाज़ से अधिक प्रभावी होगी, साथ ही बेहतर स्थिरता और Handling के साथ, भारत में आम तौर पर आड़े आने वाली मुश्किलों और ऊबड़-खाबड़ खेती की सतहों पर लंबे समय तक भरोसेमंद बनी रहेगी।
Dr. Anusha Kothandaraman, Vice President और Head – International Operations and Business Head – Farm Machinery – Mahindra Farm Equipment Business ने आकर्षक Design वाली Rotavator Series पर अपनी टिप्पणी में कहा, “खेती की उत्पादकता बढ़ाने के लिए Mechanization बेहद ज़रूरी है और Rotavator खेतों को तैयार करने में अहम भूमिका निभाते हैं। हमारे नए Design वाले Rotavator बेहतर प्रदर्शन के साथ-साथ किसानों में अपने खेती के उपकरणों के प्रति मालिकाना अहसास बढ़ाने के लिए तैयार किए गए हैं ताकि वे जब Tractor के बारे में सोचें तो सिर्फ आजीविका ही नहीं बल्कि इस शानदार साथी के पास होने का भी विचार आए। शुरुआत में 4 से 9 फुट की श्रेणी में पेश किए गए, नए Style वाले Rotavator Mahindra के राजस्थान में बड़े Dealer Network पर विभिन्न चरणों में पेश किए जाएंगे और इस तरह वे धीरे-धीरे किसानों तक पहुंचेंगे।”
नए Design वाली Rotavator रेंज Mahindra के मौजूदा Rotavator Model की जगह लेगी, लेकिन Mahindra अपने मौजूदा Model Line-up को जारी रखेगी, ताकि ग्राहकों को पूरा Portfolio मिले जो खेती से जुड़ी अलग-अलग प्राथमिकताओं और परिचालन संबंधी ज़रूरतों को पूरा करे।
Mahindra ने देश के जज़्बे के सम्मान में, तिरंगे से प्रेरित रंगों – Metallic Orange, Everest White और Metallic Green – में सीमित-संस्करण वाले Mahindra Rotavator भी पेश किए। Mahavator HD, Supervator और Gyrovator ZLX+ Variant में उपलब्ध, यह संस्करण भारत के किसान समुदाय की शक्ति और दृढ़ता का सम्मान है।
Mahindra एक ‘Intelligent Rotavator’ – Tez-E Brand नाम के तहत एक पेटेंटशुदा नवोन्मेष – भी पेश कर रही है। Rotavator में Bluetooth Technology जुड़ी है और इस तरह Intelligent Rotavator खेत से हर तरह की जानकारी Real-Time के आधार पर Mobile Application पर आसानी से भेजता है। यह अत्याधुनिक Technology जुताई की सदियों पुरानी परंपरा से मेल का प्रतीक है, जो Precision Farming को पुनर्परिभाषित करता है।
Mahindra देश की सबसे बड़े Rotavator विनिर्माताओं में से एक है। कंपनी की व्यापक Rotavator रेंज को वैश्विक स्तर के मानकों के अनुसार Design किया गया है और इसी मानक के आधार पर इसका परीक्षण किया गया है। कंपनी भारत और दुनिया भर में अलग-अलग खेती की स्थिति के लिए अनुकूल प्रदर्शन और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए किसानों के साथ मिलकर काम करती है। भारत में विनिर्मित (Made in India) ये Mahindra Rotavator Punjab के Nabha और Telangana के Zaheerabad में स्थित विशिष्ट विनिर्माण इकाई में बनाए जाते हैं।



