मुंबई,
सोमवार को IDFC First Bank के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई और 20 प्रतिशत के lower circuit पर पहुंच गए। यह गिरावट बैंक द्वारा लगभग 590 करोड़ रुपये के कथित धोखाधड़ी मामले की जानकारी देने के बाद आई। बताया गया है कि यह अनियमित लेनदेन चंडीगढ़ शाखा में कुछ कर्मचारियों द्वारा किए गए। stock market update के अनुसार, शेयर गिरकर 66.85 रुपये के intra-day निम्न स्तर तक पहुंच गया, जो 20 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता है। शेयर 10 प्रतिशत की कमजोरी के साथ खुले थे और बाद में गिरावट और बढ़ गई। सुबह 10:33 बजे यह 70.10 रुपये पर कारोबार कर रहे थे, जो दिन भर में 16.06 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है। व्यापक बाजार में भी दबाव का माहौल रहा, जबकि nifty और sensex में उतार-चढ़ाव देखने को मिला।
बैंक ने अपने नियामकीय दाखिले में कहा कि मामला हरियाणा सरकार से जुड़े कुछ खातों तक सीमित है, जो चंडीगढ़ शाखा में संचालित थे। बैंक ने नियामकों को सूचित कर दिया है और पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है। जांच लंबित रहने तक चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। बैंक के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि चंडीगढ़ की एक विशेष शाखा में हरियाणा राज्य सरकार के कुछ खातों में कुछ कर्मचारियों द्वारा अनधिकृत और धोखाधड़ीपूर्ण गतिविधियां की गईं। इसमें अन्य व्यक्तियों या संस्थाओं की संभावित संलिप्तता से भी इनकार नहीं किया गया है।
स्वतंत्र ब्रोकरेज आकलन के मुताबिक, यह संदिग्ध धोखाधड़ी बैंक की कुल शुद्ध संपत्ति का लगभग 0.9 प्रतिशत और वित्त वर्ष 2026 के कर-पूर्व लाभ का करीब 20 प्रतिशत हो सकती है। इससे बैंक की वित्तीय स्थिति और निवेशकों के भरोसे पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। इस बीच हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से IDFC First Bank और AU Small Finance Bank को सरकारी कार्यों के पैनल से बाहर कर दिया है। आधिकारिक परिपत्र में सभी विभागों, बोर्डों, निगमों और सार्वजनिक उपक्रमों को निर्देश दिया गया है कि वे इन बैंकों में जमा, निवेश या किसी भी अन्य वित्तीय लेनदेन को रोक दें।
सरकार ने यह भी निर्देश दिए हैं कि इन दोनों बैंकों में रखी गई मौजूदा शेष राशि को तुरंत स्थानांतरित किया जाए और संबंधित खाते बंद किए जाएं। वित्त विभाग ने सावधि जमा से जुड़े निर्देशों के पालन में लापरवाही की ओर संकेत किया है। विभाग के अनुसार, कुछ मामलों में जिन निधियों को अधिक ब्याज वाली सावधि जमा योजनाओं या लचीली जमा में रखा जाना था, उन्हें बचत खातों में रखा गया, जिससे राज्य को कम प्रतिफल मिला और वित्तीय हानि हुई। सभी विभागों को स्वीकृत जमा शर्तों का सख्ती से पालन करने, बैंकों द्वारा अनुपालन का नियमित सत्यापन करने, मासिक मिलान करने और किसी भी विसंगति की सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं। सभी मिलान 31 March 2026 तक पूरे करने और 4 April 2026 तक प्रमाणित अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है।

