बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। उत्तर प्रदेश के Ghaziabad आधारित Kiaasa Retail Limited महिलाओं के एथनिक और फ्यूजन परिधानों के फैशन ब्रांड का संचालन करने वाली कंपनी है। कंपनी द्वारा नए स्टोर खोलने पर पूंजी व्यय करने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु BSE SME Platform पर IPO लाया जा रहा है। कंपनी का IPO आज खुलकर 25 फरवरी 2026 को होगा बंद।
कारोबारी गतिविधियां: 2018 में स्थापित, Kiaasa Retail Limited एक भारतीय फैशन ब्रांड है जो महिलाओं के एथनिक और फ्यूजन परिधानों पर केंद्रित है। 2018 में स्थापित और Ghaziabad में स्थित, यह भारत भर के 80 से अधिक शहरों में 100 से अधिक स्टोर संचालित करता है। Kiaasa महिलाओं के एथनिक परिधानों के विविध संग्रह में जैसे कुर्ता और कुर्ता सेट, सूट सेट, लहंगा सेट, बॉटम और दुपट्टे और एक्सेसरीज शामिल हैं। Kiaasa एक एथनिक परिधान ब्रांड है जो महिलाओं के परिधान, जूते और एक्सेसरीज की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करता है, जिसमें सलवार कमीज, लहंगे, आभूषण, बैग और स्कार्फ शामिल हैं।
वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने 50.17 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 2.46 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 85.19 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 5.74 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 120.70 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 8.37 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2026 में 30 सितंबर 2025 को समाप्त अवधि में कंपनी ने 58 करोड़ रुपए का राजस्व और 6.63 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2026 में 30 सितंबर 2025 को समाप्त अवधि में कंपनी ने 11.43 फीसदी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन अर्जित किया है।
IPO के संबंध में जानकारी: ‘Kiaasa Retail Limited’ का IPO BSE SME Platform पर आज खुलकर 25 फरवरी 2026 को बंद होगा। कंपनी द्वारा Book Built Issue प्रणाली से 10 रुपए Face Value के 54,90,000 शेयर 121 से 127 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर कुल 70 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। IPO का Market Lot Size 1000 शेयरों का है और Retail निवेशकों को 2 Lot के लिए आवेदन करना होगा। IPO का प्रबंधन प्रमुख Lead Manager कंपनी Expert Global Consultants Private Limited द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।

