कोलकाता। Eveready Industries India Limited (BSE: 531508 | NSE: Eveready) ने आज 31 दिसंबर 2025 को समाप्त तिमाही और नौ महीनों के लिए अपने गैर-लेखा परीक्षित वित्तीय परिणाम की घोषणा की। कंपनी ने वित्त वर्ष ’26 की तीसरी तिमाही के दौरान आय में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की। यह लगातार पांचवीं तिमाही है जब Eveready Industries India Limited ने आय में बढ़ोतरी हासिल की है।
वित्त वर्ष ’26 की तीसरी तिमाही के परिणाम की मुख्य बातें
· परिचालन से समेकित आय 367.2 करोड़ रुपये रही (वित्त वर्ष ’25 की तीसरी तिमाही में यह 333.5 करोड़ रुपये थी), जबकि EBITDA बढ़कर 33.3 करोड़ रुपये हो गया (वित्त वर्ष ’25 की तीसरी तिमाही में 29.5 करोड़ रुपये था), जो बैटरी व्यवसाय के मज़बूत प्रदर्शन के कारण संभव हुआ। इसमें 11.1% की वृद्धि हुई, जिसमें alkaline battery खंड में 72% की वृद्धि दर्ज हुई। lighting व्यवसाय में भी सुधार दर्ज हुआ, जिसमें 10.5% की वृद्धि दर्ज हुई।
· कर पश्चात मुनाफा 7.5 करोड़ रुपये रहा (वित्त वर्ष ’25 की तीसरी तिमाही में 13.1 करोड़ रुपये था), जिसमें नई labour code लागू होने से संबंधित 9.4 करोड़ रुपये के एक बार के असाधारण खर्च को शामिल किया गया है।
· शुद्ध ऋण 317 करोड़ रुपये है, जिसमें Jammu में alkaline battery इकाई के लिए 167 करोड़ रुपये का capex शामिल है।
मुख्य कार्यकारी, Anirban Banerjee ने कहा, “Eveready Industries India Limited ने वित्त वर्ष ’26 की तीसरी तिमाही के दौरान एक बार फिर वृद्धि दर्ज की। इस दौरान चुनौतीपूर्ण परिचालन माहौल के बावजूद वृद्धि बनी रही। battery व्यवसाय ने प्रदर्शन बनाए रखा, जिसमें alkaline बाज़ार हिस्सेदारी 19% के स्तर पर पहुंच गई। संतुलित मूल्य-निर्धारण पहल (calibrated pricing action) और प्रभावी hedging रणनीतियों से zinc की बढ़ी हुई कीमतों और मुद्रा में उतार-चढ़ाव के प्रभाव को कम करने में मदद मिली। कुछ श्रेणियों में थोड़ी नरमी दर्ज हुई, लेकिन portfolio upgradation, लागत अनुशासन और निष्पादन में निरंतरता पर निरंतर जोर के मद्देनज़र मांग की स्थिति सामान्य होने पर कंपनी बेहतर परिचालन leverage से लाभ उठाने की अच्छी स्थिति में है।”
कार्यकारी निदेशक और मुख्य वित्त अधिकारी, Bibek Agarwal ने कहा, “उक्त तिमाही के दौरान, हमने अपनी परिचालन और वित्तीय प्राथमिकताओं में लगातार प्रगति दर्ज की। Jammu में हमारी नई alkaline battery manufacturing इकाई का निर्माण कार्य मौजूदा वित्त वर्ष के आखिर तक पूरा होने की राह पर है, जो हमारे दीर्घकालिक वृद्धि platform को मज़बूत करेगा। हमने ऋण कम करने और balance sheet की मज़बूती बढ़ाने के अपने केंद्रित प्रयासों के तहत Noida की अपनी ज़मीन की बिक्री की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इसके अलावा, कंपनी की अब तक की पहली employee stock option योजना को Board of Directors से मिली मंज़ूरी से स्पष्ट है कि हम प्रतिभाशाली कर्मचारियों को आकर्षित करने, बनाए रखने और प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और यह दृष्टिकोण Eveready Industries India Limited के दीर्घकालिक मूल्य निर्माण से जुड़ा हुआ है।”

