Saturday, March 7, 2026 |
Home » Nuvoco Vistas ने वित्तवर्ष 26 की तीसरी तिमाही के लिए अपने बेहतरीन वित्तीय परिणाम घोषित किए

Nuvoco Vistas ने वित्तवर्ष 26 की तीसरी तिमाही के लिए अपने बेहतरीन वित्तीय परिणाम घोषित किए

by Business Remedies
0 comments

मुंबई, 15 जनवरी, 2026: Nuvoco Vistas Corp Limited, भारत की एक प्रमुख building material कंपनी, ने 31 December, 2025 को समाप्त तिमाही के लिए अपने वित्तीय परिणाम घोषित किए। तिमाही के शुरुआती हिस्से में छोटी-बड़ी चुनौतियों के बावजूद कंपनी ने सालाना आधार पर बेहतर प्रदर्शन बनाए रखा।

कंपनी ने वित्तवर्ष 26 की तीसरी तिमाही में 5 MMT की अब तक की सबसे अधिक तीसरी तिमाही की cement sales volume हासिल की, जिसमें सालाना आधार पर 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। operations से consolidated income वित्तवर्ष 26 की तीसरी तिमाही में सालाना आधार पर 12 प्रतिशत बढ़कर 2,701 करोड़ रुपये हो गई। कंपनी का consolidated EBITDA वित्तवर्ष 26 की तीसरी तिमाही में सालाना आधार पर 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 386 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी के performance पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, श्री Jayakumar Krishnaswamy, Managing Director, Nuvoco Vistas Corp Limited ने कहा कि “लंबे monsoon और festivals की वजह से शुरुआती macroeconomic चुनौतियों के बावजूद, जिससे October और November में demand कम हो गई थी, December में healthy double-digit growth देखने को मिली, जो मजबूत recovery momentum को दर्शाता है।

कंपनी ने premium products और operational excellence पर लगातार फोकस के कारण तीसरी तिमाही में अब तक का सबसे अधिक volume और EBITDA में 50 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी हासिल की। कंपनी ने पिछले 17 तिमाहियों में सबसे कम blended fuel cost भी दर्ज की, जो 1.41 रुपये प्रति mcal रही।

Wadraj Cement Plant में renovation और project से जुड़ा कार्य plan के अनुसार लगातार आगे बढ़ रहा है। premium products, cost efficiency और operational efficiency पर हमारा निरंतर फोकस, इन strategic expansions के माध्यम से लंबी अवधि में कंपनी के competitive advantages को और मजबूत करेगा।”



You may also like

Leave a Comment