Saturday, October 3, 2026 |
Home Corporate WorldNMDC का लौह अयस्क उत्पादन दिसम्बर में 15 प्रतिशत बढ़ा, बिक्री 19 प्रतिशत बढ़ी

NMDC का लौह अयस्क उत्पादन दिसम्बर में 15 प्रतिशत बढ़ा, बिक्री 19 प्रतिशत बढ़ी

by Business Remedies
0 comments

Business Remedies / New Delhi। सार्वजनिक क्षेत्र की NMDC ने बताया कि दिसम्बर में लौह अयस्क उत्पादन में सालाना आधार पर 14.64 प्रतिशत और बिक्री में 18.67 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। खनन कंपनी ने दिसम्बर 2025 में 54 लाख टन लौह अयस्क का उत्पादन किया, जो वर्ष 2024 के इसी महीने में 47.1 लाख टन से कहीं ज्यादा है। समीक्षाधीन महीने में लौह अयस्क की बिक्री बढ़कर 66.4 लाख टन हो गई, जबकि दिसम्बर 2024 में यह 39.1 लाख टन थी।

इस्पात मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली NMDC का कुल उत्पादन वित्त वर्ष 2025-26 के अप्रैल-दिसम्बर में बढ़कर 3 करोड़ 68 लाख टन हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष के नौ महीने में 3 करोड़ 7 लाख टन का हुआ था। इस दौरान बिक्री भी अप्रैल-दिसम्बर 2024-25 के 3 करोड़ 18 लाख टन से बढ़कर 3 करोड़ 49.2 लाख टन हो गई। इस्पात मंत्रालय के तहत NMDC भारत की सबसे बड़ी लौह अयस्क खनन कंपनी है, जो देश के इस्पात बनाने वाले मुख्य कच्चे माल की 20 प्रतिशत से ज्यादा जरूरत को पूरा करती है।



You may also like

Leave a Comment