Sunday, July 5, 2026 |
Home Business RemediesMediBuddy नये श्रम संहिता प्रावधान के अनुकूल कंपनियों को सहायता देने के लिए पूरी तरह तैयार

MediBuddy नये श्रम संहिता प्रावधान के अनुकूल कंपनियों को सहायता देने के लिए पूरी तरह तैयार

by Business Remedies
0 comments

राष्ट्रीय, 03 दिसम्बर 2025: भारत की सबसे बड़ी डिजिटल स्वास्थ्य सेवा कंपनी, MediBuddy ने घोषणा की है कि वह नये श्रम संहिता प्रावधान के अनुरूप कंपनियों को सहायता प्रदान करने के लिए पूरी तरह तैयार है, ताकि उक्त प्रावधानों के अनुपालन के दौरान उनके परिचालन में कोई बाधा न आए। व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्य दशा (OSH) संहिता के तहत भारत सरकार ने सभी संस्थाओं के लिए अपने 40 साल और उससे अधिक की आयु वाले कर्मचारियों के लिए सालाना, कंपनियों की ओर से प्रायोजित स्वास्थ्य परीक्षण उपलब्ध कराना आवश्यक बना दिया है। इस नये प्रावधान के अनुपालन की दिशा में संगठनों की तैयारी को देखते हुए MediBuddy विभिन्न जांच पैकेज, मज़बूत NABL प्रमाणित Diagnostic network और विभिन्न कार्य स्थलों पर ज़रूरत के अनुरूप सेवा प्रदान कर देश भर में कंपनियों को मदद करेगी।

नये नियम से मानव संसाधन तथा प्रशासनिक नेतृत्व की परिचालन ज़िम्मेदारियां – विभिन्न टीमों में बड़े स्तर पर स्वास्थ्य परीक्षणों का समन्वय करने से लेकर reporting, follow-up प्रक्रिया तथा समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करने तक – बढ़ने की संभावना है। निवारक स्वास्थ्य कार्यक्रमों में व्यापक अनुभव और राष्ट्रव्यापी क्रियान्वयन क्षमता के आधार पर MediBuddy ने कंपनियों को इस नये प्रावधान को सहजता से अपनाने में पूरा सहयोग देने की तैयारी की घोषणा की है।

MediBuddy विभिन्न संगठनों को बड़े पैमाने पर जांच में सहायता प्रदान करने के लिए On-site स्वास्थ्य शिविर तथा घर पर स्वास्थ्य परीक्षण दोनों विकल्प उपलब्ध कराती है, जिससे कर्मचारियों को अपनी जांच कम से कम व्यवधान के साथ पूरा करने की सुविधा मिलती है। उसका प्रयोगशाला network महानगरों, अपेक्षाकृत छोटे शहरों और औद्योगिक क्षेत्रों में फैला हुआ है, जिससे निरन्तर नैदानिक गुणवत्ता सुनिश्चित होती है, साथ ही समर्पित SPOC समय निर्धारण और समन्वय सुव्यवस्थित करते हैं। इन क्षमताओं के मद्देनज़र मानव संसाधन विभाग की टीमें नये प्रावधान का अनुपालन बिना अतिरिक्त दबाव के और कर्मचारी को प्रदान किये जाने वाले अनुभव से समझौता किए बगैर पूरा कर सकती हैं।

MediBuddy Corporate Analytical Report भी प्रदान करती है, जिससे जांच के परिणामों को कार्यबल से जुड़ी समझ में परिवर्तित किया जाता है। इस तरह संगठन स्वास्थ्य से जुड़े रुझान का आकलन कर पाते हैं और उन कर्मचारियों को प्राथमिकता दे पाते हैं जिन्हें आगे की देख-भाल की ज़रूरत पड़ सकती है। उच्च जोखिम वाले व्यक्तियों के लिए MediBuddy का Condition Management Support सालाना जांच से आगे भी देखभाल की निरंतरता सुनिश्चित करता है। 1,000 से अधिक Corporate इसके कार्यक्रमों पर भरोसा करते हैं, जिससे यह Platform बड़े कार्यबल से जुड़े स्वास्थ्य उद्यमों के लिए बड़े स्तर, विश्वसनीय सेवा और बेहतरीन अनुभव प्रदान करता है।

MediBuddy के सह–संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, श्री Satish Kannan ने कहा,
40 वर्ष और उससे अधिक आयु के कर्मचारियों के लिए अनिवार्य वार्षिक स्वास्थ्य परीक्षण से संगठनों के कार्यबल स्वास्थ्य कार्यक्रमों की योजना और क्रियान्वयन में आमूल बदलाव आएगा। यदि संगठन पहले से तैयारी कर लेते हैं, तो वे न केवल अपने कर्मचारियों की हर तरह से तंदुरुस्ती (Wellbeing) का समर्थन करेंगे, बल्कि दीर्घकालिक स्वास्थ्य जोखिमों को भी कम करेंगे, जिससे उत्पादकता और मनोबल पर बेहतर होगा। MediBuddy का उद्देश्य है, अनुपालन–संगत जांच, स्पष्ट reporting और सभी स्थानों पर विश्वसनीय सेवा प्रदान कर इस बदलाव को आसान बनाना। जांच को व्यवस्थित follow-up के साथ जोड़कर हम संगठनों को अधिक स्वस्थ कार्यस्थल बनाने तथा कर्मचारियों में यह विश्वास बढ़ाने में सहायता करना चाहते हैं कि उनके wellness को गंभीरता से लिया जा रहा है।”



You may also like

Leave a Comment