यह fund सक्रिय आवंटन के ढांचे का पालन करता है, जिसमें विविधीकरण और मुद्रास्फीति से बचाव के लिए सोना और चांदी जैसे धातुओं, संभावित स्थिरता के लिए निश्चित आय और दीर्घकालिक धन सृजन के लिए equity को शामिल किया गया है।
Mumbai, 13 November 2025: Pantomath Financial Services Group के तहत भारत के सबसे तेजी से बढ़ते AMC में से एक, The Wealth Company Asset Management Holdings Private Limited, The Wealth Company Multi Asset Allocation Fund लॉन्च कर रही है। यह true-to-label (पारदर्शी और भरोसेमंद) hybrid, commodity-anchored multi-asset fund equity fund, debt और commodity को सक्रियता से संतुलित करेगा। इस तरह, यह निवेशकों को विभिन्न किस्म के बाजार चक्रों में लचीला और विविधीकृत portfolio प्रदान कर दीर्घकालिक धन सृजन में मदद करता है। नया fund offer (NFO) 19 November 2025 को खुलेगा और 3 December 2025 को बंद होगा।
यह fund सक्रिय आवंटन ढांचे का पालन करता है, जिसमें विविधीकरण और मुद्रास्फीति से बचाव के लिए सोना और चांदी जैसी धातुओं, संभावित स्थिरता के लिए निश्चित आय और दीर्घकालिक धन सृजन के लिए equity का संयोजन किया गया है। हर परिसंपत्ति वर्ग विकास, संभावित स्थिरता और जोखिम-समायोजित लाभ प्रदान करने में एक विशिष्ट भूमिका निभाने का प्रयास करता है।
NFO का ब्योरा
NFO खुलने की तारीख: 19 November 2025
NFO बंद होने की तारीख: 3 December 2025
योजना का प्रकार: Open-ended multi-asset allocation वाली योजना जो equity/equity से संबंधित प्रतिभूतियों, debt/money market instrument, commodity ETF, exchange traded commodity derivative में निवेश करती है।
Benchmark: Nifty 200TRI (40%) + Nifty Short Duration Debt Index (45%) + सोने की घरेलू कीमत (10%) + चांदी की घरेलू कीमत (5%)
Risk-o-meter: उच्च जोखिम
Fund Manager: सुश्री Aparna Shankar, श्री Umesh Sharma, श्री Varun Nanavati
यह fund अपने hybrid (मिले-जुले) स्वरूप के कारण अलग किस्म का है, जो अनुकूल tax ढांचे का लाभ उठाते हुए, विभिन्न परिसंपत्ति वर्गों में गतिशील रूप से आगे बढ़ने के लिए व्यापक लचीलापन प्रदान करता है। Wealth Company Multi Asset Allocation Fund का लक्ष्य है, आयकर अधिनियम के तहत hybrid कराधान की आवश्यकताओं के अनुरूप asset मिश्रण को बनाए रखना।
commodity में 50% तक आवंटन करने की क्षमता के साथ, यह fund managers को बदलती वृहद आर्थिक और बाजार स्थितियों के आधार पर अपनी स्थिति को समायोजित करने की अधिक स्वतंत्रता प्रदान करता है। इससे यह सुनिश्चित किया जा सकता है कि portfolio वैकल्पिक परिसंपत्तियों का अवशिष्ट धारक (residual holder) बने रहने के बजाय, सक्रिय और दूरदर्शी allocator की भूमिका निभाए, जो विभिन्न बाजार चक्रों में अवसरों का लाभ उठाने और समय के साथ अधिक सहज, जोखिम-समायोजित return प्रदान करने के लिए तैयार किया गया हो।
The Wealth Company Mutual Fund की CIO-Equity, सुश्री Aparna Shankar ने NFO लॉन्च के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा,
“Wealth Company Mutual Fund में, हमारा मानना है कि asset allocation दीर्घकालिक धन सृजन और संरक्षण की आधारशिला है। हम भारत के लोग हमेशा से बचतकर्ता रहे हैं, हमारे लॉकरों में सोना और हमारे परिवारों में अचल संपत्ति रही है। हमारा multi-allocation fund हर परिस्थिति में सफलता की संभावनाओं वाली परिसंपत्तियों में निवेश करता है। इसमें equity और debt, साथ ही अब इसमें वाणिज्यिक अचल संपत्ति (real estate) भी शामिल है, जिसका उद्देश्य है आधुनिक तरलता के साथ स्थिर return प्रदान करना। यह पुराने दौर के संतुलन को परिष्कार और सहजता के साथ पेश करने का प्रयास है।”
The Wealth Company Mutual Fund के CIO-Debt, श्री Umesh Sharma ने आगे कहा,
“Equity और debt के साथ commodity को उचित स्थान देकर, हम विविधीकृत विकल्प तैयार कर रहे हैं जो सिर्फ दिखने में ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक रूप से भी कारगर हो। Fund में निहित asset allocation का लचीलापन हमें बेहतर जोखिम-समायोजित परिणामों के साथ debt की संभावित स्थिरता, commodity की hedging प्रकृति और equity की दीर्घकालिक वृद्धि को प्राप्त करने में मदद करता है। हम ऐसे portfolio तैयार करना चाहते हैं जो हर बाजार चक्र में, पूरे विश्वास के साथ, अच्छा प्रदर्शन करें।”
इन सबको मिलाकर उस अवधारणा का निर्माण होता है जिसे AMC “भारत का निर्माण करने वाली निरंतरता” के रूप में परिभाषित करती है। यह इस विश्वास को दर्शाता है कि भारत के विकास का अगला चरण बाजार और नवोन्मेष के साथ-साथ real estate और विनिर्माण से भी समान रूप से प्रेरित होगा।

