Tuesday, July 7, 2026 |
Home Health and Lifestyleराजस्थान में बढ़ती मांग, तेज़ डिलीवरी और स्मार्ट बचत के साथ Amazon Great Indian Festival 2025 का उत्सव

राजस्थान में बढ़ती मांग, तेज़ डिलीवरी और स्मार्ट बचत के साथ Amazon Great Indian Festival 2025 का उत्सव

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज 22 सितंबर से शुरू हुए Amazon Great Indian Festival 2025 में राजस्थान में ग्राहकों और विक्रेताओं की ओर से जबरदस्त भागीदारी दिखाई दे रही है। स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन और ब्यूटी, होम और किचन, रोजमर्रा की जरूरतें, ग्रॉसरी और बड़े उपकरणों सहित सभी श्रेणियों में मजबूती से बढ़ोतरी देखी गई है।
ग्राहक अब बहुप्रतीक्षित ‘Diwali Special’ डील और ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं। स्मार्टफोन पर 40% तक की छूट, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन और ब्यूटी, होम किचन और आउटडोर्स पर 80 प्रतिशत तक की छूट, रोजमर्रा की जरूरतों पर 70 प्रतिशत तक की छूट, टीवी और होम एप्लायंसेज पर 65 प्रतिशत तक की छूट, अमेजन फ्रेश, इको विद अलेक्सा, फायर टीवी और किंडल पर 50 प्रतिशत तक की छूट और भी कई ऑफर्स उपलब्ध हैं। राजस्थान के ग्राहक अब प्रीमियम उत्पादों को चुन रहे हैं और अमेजन के विस्तारित लॉजिस्टिक्स नेटवर्क का लाभ उठा रहे हैं, जिसने पूरे क्षेत्र में डिलीवरी स्पीड को बदल दिया है। जयपुर में 1-दिन की डिलीवरी 50 प्रतिशत से अधिक बेहतर हुई है, जबकि जोधपुर में 2-दिन की डिलीवरी में 70 प्रतिशत से अधिक सुधार देखा गया है।
अमेजन इंडिया के उपाध्यक्ष सौरभ श्रीवास्तव ने कहा, कि राजस्थान भर के ग्राहक Amazon Great Indian Festival 2025 को पहले से कई बड़े अंदाज में मना रहे हैं। प्रीमियम टीवी और कीमती गहनों से लेकर रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं और अमेजन बाज़ार के उत्पादों तक, राज्य में ऑनलाइन शॉपिंग में जबरदस्त वृद्धि देखी गई है। जीएसटी बचत, बैंक और अमेजन पे ऑफर्स के सहयोग से हम राजस्थान के ग्राहकों के लिए त्योहारों की खरीदारी को और अधिक किफायती और लाभदायक बना रहे हैं। जैसे-जैसे हम धनतेरस और दिवाली की ओर बढ़ रहे हैं, हम अपने ग्राहकों को सबसे व्यापक चयन, बेजोड़ मूल्य और तेज गति के साथ बढ़ी हुई सुविधा प्रदान करना जारी रखेंगे, जिससे यह त्योहार उनके लिए और भी खुशियों भरा बने। Amazon Great Indian Festival 2025 के पहले 10 दिनों में भारत भर के छोटे और मध्यम व्यवसायों (एसएमबी) ने पिछली सभी श्रृंखलाओं की तुलना में रिकॉर्ड भागीदारी दिखाई, जिसमें राजस्थान के एसएमबी की अभूतपूर्व संख्या भी शामिल है। इन व्यवसायों में से दो-तिहाई से अधिक टीयर 2, टीयर 3 शहरों और उससे आगे स्थित हैं। पिछले साल की तुलना में 50त्न से अधिक वृद्धि के साथ अधिक एसएमबी ने 1 करोड़ रुपये की बिक्री का आंकड़ा पार किया, जिससे अमेजऩ ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2025 में विक्रेताओं की सफलता में जबरदस्त उछाल आया। ये उपलब्धियाँ स्थानीय उद्यमियों को सशक्त बनाने और भारत भर में समावेशी आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देने में डिजिटल मार्केटप्लेस की बढ़ती भूमिका को उजागर करती हैं।



You may also like

Leave a Comment