Wednesday, May 20, 2026 |
Home Corporate WorldCool Caps Industries की बोर्ड मीटिंग में हुआ फैसला, राइट इश्यू के जरिए 280 करोड रुपए जुटाएगी कंपनी

Cool Caps Industries की बोर्ड मीटिंग में हुआ फैसला, राइट इश्यू के जरिए 280 करोड रुपए जुटाएगी कंपनी

by Business Remedies
0 comments
Cool Caps Industries

जयपुर। कोलकाता आधारित ‘कूल कैप्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड’ वाटर एवं बेवरेज इंडस्ट्रीज की प्राइमरी और सेकेंडरी पैकेजिंग आवश्यकताओं के लिए वन स्टॉप सॉल्यूशन देने वाली प्रमुख कंपनी है। गुरुवार 11 सितंबर 2025 को आयोजित हुई कंपनी की बोर्ड मीटिंग में निदेशक मंडल ने 2 रुपए फेसवैल्यू के राइट इक्विटी शेयर जारी कर 280 करोड़ रुपए जुटाने का प्रस्ताव मान्य एवं स्वीकृत किया है। इस संबंध में कंपनी ने लेटर ऑफ ड्राफ्ट नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में जमा करवाए हैं।

कारोबारी गतिविधियां : नवंबर 2015 में ‘कूल कैप्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड’ का इनकॉरपोरेशन हुआ था। कंपनी का मुख्यालय पश्चिम बंगाल के कोलकाता में है। मार्च 2022 में एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर कंपनी का आईपीओ आया था। पूरे भारत में डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के माध्यम से कंपनी की उपस्थिति है। कंपनी विभिन्न प्रकार और आकार में प्लास्टिक बॉटल कैप्स एंड क्लोजर्स, हैंडल्स, श्रिंक व्रेप और प्रीफार्म का निर्माण एवं बिक्री करती है। वर्तमान में पूरे देश में कंपनी की पांच विनिर्माण इकाइयां हैं। कंपनी की पहली निर्माण इकाई पश्चिम बंगाल के कोलकाता में है। दूसरी और तीसरी इकाई उत्तराखंड के कोटद्वार में स्थित है। हाल ही में कंपनी की चौथी निर्माण इकाई असम के नलबाड़ी में स्थापित हुई है। कंपनी की पांचवीं इकाई उड़ीसा में स्थापित होगी, जिसके लिए कंपनी ने औद्योगिक भूखंड खरीद लिया है। कंपनी की तीन सब्सिडीयरी कंपनियां पूर्व टेक्नोप्लास्ट, पूर्व इकोप्लास्ट और पूर्व पैकेजिंग भी स्थापित है।



You may also like

Leave a Comment