Tuesday, July 14, 2026 |
Home Metro City Specialबॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान बने जेके मसाले के ब्रांड एंबेसेडर

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान बने जेके मसाले के ब्रांड एंबेसेडर

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। स्पाइसी लजीज खाने के शौकीन नवाब पटौदी बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान अब देशभर में जीरा कींग के नाम से मशहूर कंपनी जेके मसाले से जुडक़र उसके ब्रांड एंबेसडर के रूप में पूरी दुनिया में जेके मसालों की उत्पादों की श्रृंखला को प्रमोट करेंगे। जेके मसाला भारत में जीरे की सबसे उन्नत क्वालिटी सहित किचन के विभिन्न मसालों और खाद्य उत्पादों का एक प्रमुख निर्माता और आपूर्तिकर्ता है। वर्ष 1957 में स्थापित, कंपनी जेके को मसाला उद्योग जगत में 62 सालों का अनुभव हांसिल है। जेके मसाले के विभिन्न प्रोडक्ट्स अपनी उच्चतम गुणवत्ता, स्वाद और शुद्धता के लिए जाने पहचाने जाते हैं।
जेके मसाले के मैनेजिंग डायरेक्टर अशोक कुमार जैन ने बताया कि मसाले में जीरा किंग तथा नवाब परिवार की शान और शालीनता के प्रतीक दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के साथ जुडक़र कंपनी अपने उत्पादों की श्रृंखला को विश्वभर में एक नई पहचान के साथ प्रसारित करेगी। जेके मसाले के ब्रांड एंबेसडर के रूप में सैफ अली खान परंपरा और आधुनिकता के सही मिश्रण का प्रतिनिधित्व करेंगे।



You may also like

Leave a Comment