Wednesday, July 15, 2026 |
Home Corporate World4805 करोड़ रुपये से विस्तार करेगी JK Cement Limited, बोर्ड मीटिंग में प्रस्ताव मंजूर

4805 करोड़ रुपये से विस्तार करेगी JK Cement Limited, बोर्ड मीटिंग में प्रस्ताव मंजूर

by Business Remedies
0 comments
jk cement

जयपुर। देश की प्रमुख सीमेंट कंपनियों में शुमार जेके सीमेंट लिमिटेड की बोर्ड मीटिंग 25 अगस्त 2025 को आयोजित की गई। बोर्ड मीटिंग में निदेशक मंडल ने 7 मिलियन टन प्रति वर्ष की नई सीमेंट लाइन के ग्रीन फील्ड विस्तार के प्रस्ताव पर विचार किया और उसे मंजूरी दी गई। प्रस्ताव के अनुसार कंपनी द्वारा जैसलमेर, राजस्थान में 4 मिलियन टन प्रति वर्ष की क्लिंकरीकरण इकाई और 3 मिलियन टन प्रति वर्ष की सीमेंट ग्राइंडिंग इकाई और राजस्थान और पंजाब में 2-2 मिलियन टन प्रति वर्ष क्षमता की दो स्प्लिट ग्राइंडिंग इकाइयाँ स्थापित की जाएँगी। विस्तार के लिए कुल प्रस्तावित निवेश 4805 करोड़ रुपये अनुमानित है।



You may also like

Leave a Comment