274

जयपुर। देश की प्रमुख सीमेंट कंपनियों में शुमार जेके सीमेंट लिमिटेड की बोर्ड मीटिंग 25 अगस्त 2025 को आयोजित की गई। बोर्ड मीटिंग में निदेशक मंडल ने 7 मिलियन टन प्रति वर्ष की नई सीमेंट लाइन के ग्रीन फील्ड विस्तार के प्रस्ताव पर विचार किया और उसे मंजूरी दी गई। प्रस्ताव के अनुसार कंपनी द्वारा जैसलमेर, राजस्थान में 4 मिलियन टन प्रति वर्ष की क्लिंकरीकरण इकाई और 3 मिलियन टन प्रति वर्ष की सीमेंट ग्राइंडिंग इकाई और राजस्थान और पंजाब में 2-2 मिलियन टन प्रति वर्ष क्षमता की दो स्प्लिट ग्राइंडिंग इकाइयाँ स्थापित की जाएँगी। विस्तार के लिए कुल प्रस्तावित निवेश 4805 करोड़ रुपये अनुमानित है।

