Wednesday, July 15, 2026 |
Home Corporate Worldआज खुलेगा ‘Globetier Infotech Limited’ का IPO

आज खुलेगा ‘Globetier Infotech Limited’ का IPO

निवेशक 28 अगस्त 2025 तक कर सकेंगें कंपनी के आईपीओ में आवेदन

by Business Remedies
0 comments
globtier

बिजनेस रेमेडीज/नई दिल्ली। नोएडा आधारित ‘ग्लोबटियर इन्फोटेक लिमिटेड’ प्रमुख आईटी समाधान प्रदाता कंपनी है। कंपनी द्वारा कंपनी की कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं के वित्तपोषण, कंपनी द्वारा लिए गए कुछ ऋणों का पूर्ण या आंशिक पुनर्भुगतान/ पूर्व भुगतान और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु बीएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर आईपीओ लाया जा रहा है। कंपनी का आईपीओ आज खुलकर 28 अगस्त को बंद होगा।

कारोबारी गतिविधियां: 2012 में निगमित, ग्लोबटियर इन्फोटेक लिमिटेड, नोएडा आधारित एक प्रबंधित आईटी और एसएपी सहायता सेवा प्रदाता कंपनी है। एक प्रबंधित आईटी और एसएपी समर्थन सेवा प्रदाता के रूप में, कंपनी विभिन्न उद्योगों में छोटे और मध्यम आकार के व्यवसायों से लेकर बड़े उद्यमों तक, सभी आकारों के व्यवसायों के लिए अनुकूलित आईटी सेवाओं की एक व्यापक श्रृंखला प्रदान करती है। कंपनी नवीन कार्यप्रवाहों के माध्यम से व्यावसायिक प्रदर्शन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के आईटी समाधान प्रदान करती है।

वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने 86.61 करोड़ रुपए का राजस्व और 3.35 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 88.27 करोड़ रुपए का राजस्व और 3.74 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 94.81 करोड़ रुपए का राजस्व और 5.50 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्तीय परिणामों से स्पष्ट है कि साल दर साल कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन अच्छा होता जा रहा है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 5.82 फीसदी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी की असेट 53.93 करोड़ रुपए, नेटवर्थ 20.29 करोड़ रुपए, रिजर्व एवं सरप्लस 8.80 करोड़ रुपए और कुल कर्ज 12.21 करोड़ रुपए दर्ज किया गया। कंपनी का कर्ज इक्विटी अनुपात 0.60 गुना का है। इस आधार पर कह सकते हैं कि कंपनी पर कर्ज अधिक नहीं है।

आईपीओ के संबंध में जानकारी: ‘ग्लोबटियर इन्फोटेक लिमिटेड’ का आईपीओ बीएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर आज खुलकर 28 अगस्त 2025 को बंद होगा। कंपनी द्वारा 10 रुपए फेसवैल्यू के 43,12,000 शेयर 72 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 31.05 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। इनमें से शेयर धारकों द्वारा ऑफर फॉर सेल के माध्यम से 500,800 शेयर जारी कर 3.61 करोड़ रुपए हासिल किए जाएंगे। आईपीओ का मार्केट लॉट साइज 1600 शेयरों का है और व्यक्तिगत निवेशकों को कुल 2 लॉट के लिए आवेदन करना होगा। आईपीओ का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी शैनन एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। आईपीओ के मार्केट मेकर की जिम्मेदारी प्रमुख फाइनेंशियल कंपनी निकुंज स्टॉक ब्रोकर्स लिमिटेड द्वारा निभाई जा रही है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment