बिजऩेस रेमेडीज/जयपुर S.S. Jain Subodh स्नातकोश्रर महाविद्यालय, रामबाग सर्किल, जयपुर में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में प्रवेशित स्टूडेन्ट्स के लिए बुधवार, को स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। अपने सुनहरे भविष्य के सपने संजोए पहली बार कॉलेज में आने पर खुषी एवं उत्साह से लबरेज नव आगन्तुक विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रेणु जोशी ने विद्यार्थियों को नये शैक्षणिक सत्र की शुभकामनाएं देते हुए, उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि कॉलेज लाइफ का यह टाईम आपके जीवन का अत्यन्त महत्वपूर्ण टाईम है, जो आपके जीवन की दशा और दिशा को निर्धारित करेगा। इसलिए आप कॉलेज लाइफ को एंजॉय करते हुए अपने सुखद भविष्य का निर्माण करें। उन्होंने विद्यार्थियों से जीवन में हमेशा कठिन परिश्रम कर स्वयं, परिवार, समाज एवं राष्ट्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया। कला, वाणिज्य एवं विज्ञान संकाय के व्याख्याताओं द्वारा नव आगन्तुक छात्रों को महाविद्यालय संबंधी विभिन्न विषयों में कॅरियर ऑप्शन के साथ ही महाविद्यालय में संचालित सभी सह-शैक्षणिक गतिविधियों जैसे स्पोट्र्स, एन.सी.सी., एन.एस.एस., रोवर एण्ड रेंजर्स एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

