Saturday, July 18, 2026 |
Home Banking and InsuranceBank of Baroda ने नवाचार और स्थायित्वपूर्ण वृद्धि के लक्ष्य के साथ अपना 118वां स्थापना दिवस मनाया

Bank of Baroda ने नवाचार और स्थायित्वपूर्ण वृद्धि के लक्ष्य के साथ अपना 118वां स्थापना दिवस मनाया

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/नई दिल्ली Bank of Baroda(बैंक) ने अपने 118वें स्थापना दिवस पर विश्वास, नवाचार और स्थायित्वपूर्ण वृद्धि के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। बैंक के 118वें स्थापना वर्ष की थीम – ‘भरोसे का सशक्त आधार: नवाचार’ रखी गई है जो वर्षों से ग्राहकों के भरोसे को अक्षुण्ण बनाए रखते हुए भविष्य की बैंकिंग को आकार देने की बैंक की सोच को दर्शाता है। बैंक के स्थापना दिवस के अवसर पर वित्तीय सेवाएं विभाग (डीएफएस) के सचिव एम. नागराजू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर Bank ने ग्राहकों की बदलती जरूरतों को पूरा करते हुए बैंकिंग की पहुंच को बढ़ाने और स्थायित्वपूर्ण वृद्धि को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से डिजिटल और तकनीक, संवहनीय बैंकिंग और ग्रीन फायनांस के क्षेत्र में कई नवोन्मेषी उत्पादों और पहलों की घोषणा की।
कुछ प्रमुख पहलों में MSME, व्यापारियों और कॉर्पोरेट ग्राहकों के लिए एक नया, संवर्धित मोबाइल बैंकिंग ऐप; बॉब वर्ल्ड बिजऩेस ऐप लॉन्च, एआई और 3डी होलोग्राफिक तकनीक पर आधारित एक अत्याधुनिक वर्चुअल फ्रंट ऑफिस की शुरुआत, जो ग्राहकों को एक अभिनव सेवा अनुभव प्रदान करेगा; बॉब इ पे ऐप में वैश्विक यूपीआई सुविधाओं को एंटीग्रेट करते हुए बॉब इ पे इंटरनेशनल की शुरुआत, दृष्टिबाधित ग्राहकों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से तैयार बॉब इनसाइट ब्रेल डेबिट कार्ड, और इनके साथ ही पर्यावरण के अनुकूल परियोजनाओं को सपोर्ट प्रदान करने के लिए ग्रीन फाइनेंस योजनाओं जैसी पहलें शामिल हैं। इस अवसर पर एम. नागराजू, सचिव, वित्तीय सेवाएं विभाग ने कहा, ‘Bank of Baroda की 118 वर्षों की समृद्ध विरासत विश्वास, दृढ़ता और नवाचार के प्रति प्रतिबद्धता की मिसाल है। विकसित भारत ञ्च2047 की दिशा में आगे बढ़ते हुए, तकनीक-संचालित बैंकिंग के माध्यम से समावेशी विकास को प्रोत्साहित करने, एमएसएमई क्षेत्र को सहयोग प्रदान करने और युवाओं के सशक्तीकरण में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों, विशेष रूप से Bank of Baroda की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।”
इस अवसर पर बात करते हुए Bank of Baroda के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी देबदत्त चांद ने कहा: कि एक सदी से भी अधिक समय से, Bank of Baroda अपने हितधारकों के सपनों को साकार करने में उनका साथ देते हुए उनके भरोसे पर खरा उतरता रहा है। यह भरोसा सिर्फ हमारी विरासत का हिस्सा नहीं है, बल्कि हमें साहसिक और उत्तरदायित्वपूर्ण नवाचार के लिए निरंतर प्रेरित करता है – ताकि बैंकिंग को और सरल, स्मार्ट, सुरक्षित और ज्यादा सुलभ बनाया जा सके।

 



You may also like

Leave a Comment