बिजऩेस रेमेडीज/नई दिल्ली Reserve Bank of India (RBI) दिशानिर्देशों के अनुपालन में, सार्वजनिक क्षेत्र में भारत के अग्रणी बैंकों में से एक, Punjab National Bank (PNB) ने अपने ग्राहकों से 8 अगस्त 2025 तक ‘अपने ग्राहक को जानें’ (केवाईसी) जानकारी अपडेट करने के लिए आग्रह किया है ताकि उनके खातों का सुचारू कामकाज सुनिश्चित हो सके। यह केवल उन ग्राहकों के लिए लागू है जिनके खातों में 30 जून 2025 तक केवाईसी अद्यतन होना शेष है।
केवाईसी अनुपालन अभ्यास के हिस्से के रूप में, PNB ग्राहकों से अनुरोध किया जाता है कि वे अपनी अद्यतन जानकारी जैसे पहचान प्रमाण, पता प्रमाण, नवीनतम फोटो, पैन/फॉर्म 60, आय प्रमाण, मोबाइल नंबर (यदि उपलब्ध नहीं है) या कोई अन्य केवाईसी जानकारी किसी भी शाखा को प्रदान करें। यह 8 अगस्त 2025 तक पीएनबी वन, इंटरनेट बैंकिंग सर्विसेज (आईबीएस) या पंजीकृत ईमेल/पोस्ट के माध्यम से भी उनकी आधार शाखा में किया जा सकता हैढ्ढ निर्धारित समय के भीतर केवाईसी विवरण अद्यतन करने में विफलता के परिणामस्वरूप खाता संचालन पर प्रतिबंध लग सकता है।

