Tuesday, July 14, 2026 |
Home Corporate World‘KARNICKA INDUSTRIES LTD’ की बोर्ड मीटिंग में 1 इक्विटी शेयर पर 4 बोनस शेयर जारी करने का प्रस्ताव मंजूर

‘KARNICKA INDUSTRIES LTD’ की बोर्ड मीटिंग में 1 इक्विटी शेयर पर 4 बोनस शेयर जारी करने का प्रस्ताव मंजूर

by Business Remedies
0 comments
KARNICKA INDUSTRIES LTD

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के हावड़ा आधारित ‘कर्णिका इंडस्ट्रीज लिमिटेड’ गारमेंट सेगमेंट में विशेषकर किड्स वियर बनाने और निर्यात करने वाली प्रमुख कंपनी है। कंपनी ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी की बोर्ड मीटिंग में ऑथराइज्ड शेयर कैपिटल 25 करोड़ रुपए से बढ़कर 70 करोड़ रुपए करने और 4:1 के अनुपात में बोनस यानी प्रत्येक 1 इक्विटी शेयर पर 4 बोनस शेयर जारी जारी करने का प्रस्ताव मंजूर किया गया है। इस संबंध में शेयर धारकों से 18 अगस्त 2025 को आयोजित होने वाली एक्स्ट्रा-ऑर्डिनरी जनरल मीटिंग में मंजूरी ली जाएगी।

कारोबारी गतिविधियां : वर्ष 2017 में ‘कर्णिका इंडस्ट्रीज लिमिटेड’ का इनकाॅर्पोरेशन हुआ था। कर्णिका इंडस्ट्रीज लिमिटेड, जिसे पहले करणी इंटरनेशनल के नाम से जाना जाता था, गारमेंट्स का निर्माण और निर्यात करती है। कर्णिका इंडस्ट्रीज बच्चों के सभी प्रकार के गारमेंट्स जैसे शॉर्ट्स, जॉगर्स, कैपरी, टीज़, रोम्पर्स, स्लीपसूट, पजामा, विंटर वियर, शिशु परिधान आदि बनाती है। कंपनी के पास डिजाइनिंग, नमूना तैयार करने, गुणवत्ता निरीक्षण के लिए अच्छी तरह से स्थापित विनिर्माण इकाइयां हैं, जो इस्त्री व कपड़ों की पैकिंग समेत सभी आवश्यक हाई-टेक मशीनों और उपकरणों से सुसज्जित हैं और जो एक आधुनिक विनिर्माण इकाई के लिए आवश्यक हैं। कंपनी अपने उत्पादों को कर्णिका ब्रांड और उप-श्रेणियों जैसे कर्णिका केयर, कर्णिका कूल, कर्णिका क्यूब, कर्णिका लाइफ, कर्णिका की, कर्णिका क्लब के तहत बेचती है।

कंपनी की प्रति माह निर्माण क्षमता 8.5 लाख उत्पाद निर्माण करने की है। 2 लाख वर्ग फुट से अधिक क्षेत्रफल पर कंपनी की स्थापित है। कंपनी की ताकत में फैशन और ग्राफिक डिजाइनर की दक्ष टीम, उच्च प्रतिष्ठा, सभी प्रकार के काम इन हाउस करना, प्रत्यक्ष खरीद, अंतिम स्तर पर उत्पाद भेजने से पहले जांच करना, एंटरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग के तहत निर्माण करना और सख्त कोड आफ कंडक्ट के साथ मजबूत ह्यूमन रिसोर्स पॉलिसी को अपनाना है।

आईपीओ के मायने: गौरतलब है कि गत वर्ष सितंबर माह में कंपनी का आईपीओ एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर आया था। तब कंपनी ने 76 रुपए प्रति शेयर के भाव पर 3299200 शेयर जारी कर 25.07 करोड़ रुपए जुटाए थे। वर्तमान में कंपनी के शेयर का भाव 648 रुपए चल रहा है। इस आधार पर कह सकते हैं कि कंपनी ने आईपीओ के बाद से निवेशकों को काफी अच्छा रिटर्न दिया है।



You may also like

Leave a Comment