Saturday, July 11, 2026 |
Home Corporate Worldयूटीआई लार्ज कैप फंड

यूटीआई लार्ज कैप फंड

फंड की शुरुआत में निवेश किए गए 10 लाख रुपये 30 जून, 2025 तक बढ़कर 26.64 करोड़ रुपये हो गए हैं।

by Business Remedies
0 comments

यूटीआई लार्ज कैप फंड भारत का पहला इक्विटी-आधारित फंड है (इसे अक्टूबर 1986 में लॉन्च किया गया था) और यह पिछले 38 वर्षों से अधिक समय से धन सृजन (वेल्थ क्रिएशन) में इसका बेहतर ट्रैक रिकॉर्ड है।

यूटीआई लार्ज कैप फंड एक ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम है, जिसका मुख्य उद्देश्य ऐसे लार्ज कैप कंपनियों में निवेश करना है, जो अपने-अपने क्षेत्रों में प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त रखती हैं। यह फंड ग्रोथ एट रीज़नेबल प्राइस (जीएआरपी) निवेश शैली का अनुसरण करता है, यानी कंपनी की आय में संभावित वृद्धि को ध्यान में रखते हुए, पोर्टफोलियो में उस स्टॉक को उचित मूल्य पर खरीदने की रणनीति अपनाई जाती है।

फंड का उद्देश्य उन कंपनियों में निवेश करना है जो मौलिक रूप से मजबूत वित्तीय आधार वाली हों, सीमित कर्ज के साथ स्थिर राजस्व वृद्धि करती हों, मुनाफे पर फोकस करती हों, पूंजी लागत की तुलना में अधिक रिटर्न देती हों और नियमित रूप से ऑपरेटिंग कैश फ्लो जनरेट करती हों। ऐसी कंपनियां भविष्य में विस्तार के लिए मुक्त नकदी प्रवाह (फ्री कैश फ्लो) उत्पन्न कर सकती हैं और मौजूदा शेयरों के कमजोर पड़ने पर नए शेयर जारी करने से बच सकती हैं।

निवेश रणनीति: जीएआरपी और प्रतिस्पर्धी फ्रेंचाइजी के इस संयुक्त दृष्टिकोण के कारण, यूटीआई लार्ज कैप फंड उन कंपनियों में निवेश कर सकता है जहां:

1. बाजार दीर्घावधि में कंपनियों की वृद्धि को बनाए रखने की क्षमता या मूल्य निर्धारण शक्ति के लाभों को कम आंक रहा हो।

2. उद्योग स्तर पर सकारात्मक बदलाव हो रहे हों, जैसे मांग चक्र में सुधार, विनियामक अड़चनों का समाधान, लागत प्रतिस्पर्धा या समझदारी से किया गया विस्तार के जरिए सुधार दिखाई देता हो।

3. व्यवसाय पूंजी-गहन है लेकिन कंपनियां विवेकपूर्ण तरीके से निवेश करती हैं और कुशलता से निष्पादित करती हों।

4. कंपनियों के पास पूंजी नियोजित पर उच्च रिटर्न यानी रिटर्न ऑन कैपिटल एम्प्लॉयड (RoCE) पर नकदी प्रवाह को पुनर्निवेश करने के अवसर हो।

5. संबंधित सेक्टर में सापेक्ष मूल्यांकन आकर्षक हो।

इस तरह, यह फंड निवेशकों को उच्च गुणवत्ता वाली कंपनियों के पोर्टफोलियो के माध्यम से दीर्घकालिक संपत्ति निर्माण का अवसर प्रदान करता है।

प्रमुख होल्डिंग्स: यूटीआई लार्ज कैप फंड के पोर्टफोलियो में एचडीएफसी बैंक लिमिटेड, आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड, इंफोसिस लिमिटेड, भारती एयरटेल लिमिटेड, बजाज फाइनेंस लिमिटेड, कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड, एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड, लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड, एक्सिस बैंक लिमिटेड, और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड जैसी प्रमुख कंपनियां शामिल हैं और शीर्ष 10 स्टॉक पोर्टफोलियो का लगभग 50% हिस्सा हैं। 30 जून, 2025 तक, यह स्कीम वर्तमान में कंज़्यूमर सर्विसेस, सूचना प्रौद्योगिकी, वित्तीय सेवाओं, निर्माण और दूरसंचार सेक्टर्स में ओवरवेट है, जबकि तेल, गैस और उपभोज्य ईंधन, निर्माण सामग्री, धातु और खनन, बिजली और एफएमसीजी सेक्टर्स में अंडरवेट है।

फंड का आकार और लाभांशः 30 जून 2025 तक, फंड का कुल कोष 13,070 करोड़ रुपये से अधिक है। फंड का लक्ष्य दीर्घकालिक पूंजी वृद्धि / या आय वितरण प्राप्त करना है, जैसा कि ऊपर कहा गया है, निवेश के लिए एक अनुशासित दृष्टिकोण का पालन करता है और अपनी स्थापना के बाद से हर साल वार्षिक लाभांश की एक धारा बनाए रखी है। यूटीआई लार्ज कैप फंड ने कुल 4,500 करोड़ रुपये का लाभांश वितरित किया है।



You may also like

Leave a Comment