Sunday, July 5, 2026 |
Home Corporate WorldULTRA WIRING CONNECTIVITY SYSTEMS LTD ने नए विनिर्माण संयंत्र का निर्माण शुरू किया

ULTRA WIRING CONNECTIVITY SYSTEMS LTD ने नए विनिर्माण संयंत्र का निर्माण शुरू किया

by Business Remedies
0 comments
ULTRA WIRING CONNECTIVITY SYSTEMS LTD

नई दिल्ली। हरियाणा के फरीदाबाद आधारित अल्ट्रा वायरिंग कनेक्टिविटी सिस्टम लिमिटेड ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी ने आईएमटी, फरीदाबाद में मौजूदा इकाई के बगल में एक नए विनिर्माण संयंत्र का निर्माण शुरू कर दिया है। सेमी-कंडक्टर अनुप्रयोगों में उपयोग किए जाने वाले पिन-कनेक्टर का उत्पादन करने के लिए नई निर्माण इकाई स्थापित की जा रही है। यह कंपनी के विस्तार और उत्पाद विविधीकरण रणनीति के अनुरूप है।

कारोबारी गतिविधियां ू2005 में निगमित, हरियाणा स्थित अल्ट्रा वायरिंग कनेक्टिविटी सिस्टम्स लिमिटेड एक कंपनी है जो कप्लर्स, कनेक्टर्स और ऑटोमोबाइ संबंधित उत्पादों के निर्माण के व्यवसाय में लगी हुई है। कंपनी का विनिर्माण संयंत्र दिल्ली के निकट फ़रीदाबाद में स्थित है। संयंत्र की कुल क्षमता 120-135 लाख कपलर प्रति माह है। इसकी पुणे में एक गोदाम और फ़रीदाबाद में एक इकाई है। अल्ट्रा वायरिंग भारत में टाटा मोटर्स, मारुति उद्योग, बजाज ऑटो, टीवीएस मोटर्स और काइनेटिक इंजीनियरिंग आदि सहित अधिकांश ऑटोमोबाइल निर्माताओं को अपने निर्मित कप्लर्स की आपूर्ति करती है।



You may also like

Leave a Comment