मुंबई । भारत के सबसे भरोसेमंद निवेश सहयोगियों में से एक, टाटा एसेट मैनेजमेंट (टाटा एएमसी) ने भारत में निवेश करने के तरीकों में आमूलाग्र परिवर्तन लाने की हमारी लगातार प्रतिबद्धता के तहत, एआई पर चलने वाले WhatsApp बॉट, ‘मिस्टर सिंपल’ के लॉन्च की घोषणा की है। निवेशकों को हमेशा एक सहज और सुलभ अनुभव प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किए गए, ‘मिस्टर सिंपल’ का लॉन्च हमारी डिजिटल परिवर्तन यात्रा में एक और महत्वपूर्ण पड़ाव है।
इस महीने की शुरूआत में, ब्रांड ने प्रस्तुत किया हुआ यह अपनी तरह का पहला मोबाइल ऐप यूज़र्स को उनकी वित्तीय दुनिया का एक व्यापक दृश्य प्रदान करता है – ‘एक ऐप। एक दृश्य। अनंत अवसर।’ यह ऐप टाटा एएमसी के एकीकृत डिजिटल इकोसिस्टम के लिए टोन सेट करता है, और व्हाट्सएप बॉट उसी क्षमता के साथ आगे बढ़ते हुए, हर टचपॉइंट पर निवेश को सरल बनाता है।
टाटा एएमसी का ‘मिस्टर सिंपल’ यूज़र्स को निवेश के और भी करीब ला रहा है। एक बहुत ही सरल WhatsApp चैट के ज़रिए SIP शुरू करने, एकमुश्त निवेश करने, यूनिट रिडीम करने या NAV की जाँच करने की सुविधा मिलती है। बैंक विवरण अपडेट करने या स्टेटमेंट डाउनलोड करने जैसे प्रमुख सेवा अनुरोधों में भी बॉट सपोर्ट करता है, जिसके लिए यूज़र्स को अलग-अलग प्लेटफ़ॉर्म पर लॉग इन करने या जटिल इंटरफ़ेस नेविगेट करने की आवश्यकता नहीं होती है।
यह पहल निवेश को स्मार्ट और अधिक समावेशी बनाने के दृष्टिकोण को दर्शाती है, निवेश को किसी मित्र को संदेश भेजने जितना आसान भी बनाती है।
Tata Asset Management के चीफ डिस्ट्रीब्यूशन और डिजिटल ऑफिसर, श्री हेमंत कुमार ने कहा, “टाटा एसेट मैनेजमेंट में, हम निवेश से फ्रिक्शन को दूर करने और सरलता, बुद्धिमत्ता एवं सुविधा के साथ इसमें बदलाव लाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। हाल ही में हमने मोबाईल ऐप लॉन्च किया और अब हमारा एआई पर चलने वाला WhatsApp बॉट इसी फोकस का प्रमाण है। एआई और संवादात्मक इंटरफेस का लाभ उठाकर, हम निवेशकों के खोज करने, निर्णय लेने और अपनी शर्तों पर और रियल टाइम में काम करने के तरीके को नया रूप दे रहे हैं। यह निवेश को सरल, स्मार्ट और अधिक समावेशी बनाने के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग करने के हमारे व्यापक दृष्टिकोण को दर्शाता है।”
बॉट में इंटेलिजेंट खोज क्षमताएं भी हैं, यूज़र्स प्राकृतिक भाषा प्रश्नों के ज़रिए टाटा म्यूचुअल फंड की सभी अलग-अलग योजनाओं की जानकारी ले सकते हैं, व्यक्तिगत प्रतिक्रियाओं और रियल-टाइम सहायता के साथ उन्हें सशक्त बनाया जाता है।
इन जैसी पहलों के ज़रिए, टाटा एसेट मैनेजमेंट भविष्य के लिए तैयार डिजिटल इकोसिस्टम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है जो आज के निवेशकों की उभरती ज़रूरतों को पूरा करता है। सेवा का उपयोग शुरू करने के लिए, यूज़र्स को बस ब्रांड के ऑफिशियल व्हाट्सएप नंबर (+91 70457 48282) पर “Hi” भेजना है और वे आसानी से अपनी निवेश यात्रा शुरू कर सकते हैं।

