Saturday, July 11, 2026 |
Home AutomobileTVS Motor Company ने बेहतर फीचर्स और 123 किलोमीटर रेंज के साथ पेश किया 3.1 kWh टीवीएस आईक्यूब वेरिएन्ट

TVS Motor Company ने बेहतर फीचर्स और 123 किलोमीटर रेंज के साथ पेश किया 3.1 kWh टीवीएस आईक्यूब वेरिएन्ट

by Business Remedies
0 comments

o टीवीएस आईक्यूब ने भारत के ईवी सेगमेन्ट में मार्केट लीडरशिप बनाए रखते हुए 6,00,000 युनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है
o नया 3.1 kWh वेरिएन्ट 123 किलोमीटर की आईडीसी सर्टिफाईड रेंज के साथ आता है
o हिल होल्ड और रिफ्रेश्ड यूआई/यूएक्स के साथ ज़्यादा सुरक्षा एवं यूज़र के लिए बेहतर अनुभव

बैंगलुरू । टीवीएस मोटर कंपनी ने आज अपने प्रमुख इलेक्ट्रिक स्कूटर टीवीएस आईक्यूब का नया वेरिएन्ट बाज़ार में उतारा, जो 3.1 kWh बैटरी के साथ 123 किलोमीटर की आईडीसी रेंज देता है, साथ ही हिल होल्ड एवं ड्यूल टोन डिज़ाइन के साथ आता है। यह नया एडीशन बेहतर रेंज और फीचर्स के साथ कंपनी के ईवी पोर्टफोलियो को और अधिक आकर्षक बनाता है। इसके साथ अब टीवीएस आईक्यूब पोर्टफोलियो में छह वेरिएन्ट्स शामिल हैं, ऐसे में यह सेगमेन्ट का सबसे व्यापक और सबसे आकर्षक पोर्टफोलियो है।

1900 से अधिक टचपॉइन्ट्स पर मौजूदगी एवं 600,000 से अधिक युनिट्स बिकने के बाद, टीवीएस आईक्यूब भारत का पसंदीदा फैमिली ईवी बना हुआ है तथा स्वच्छ परिवहन की ओर भारत के रूपान्तरण को गति प्रदान कर रहा है। रोज़मर्रा के आवागमन के लिए डिज़ाइन किया गया टीवीएस 3.1 kWh आईक्यूब एक बार चार्ज होने पर 123 किलोमीटर की आईडीसी-सर्टिफाइड रेंज देता है। यह रु 1,03,727 (दिल्ली, एक्स-शोरूम) शुरूआती कीमत पर उपलब्ध है। यह बेहतर सुरक्षा के लिए हिल होल्ड फीचर के साथ आता है। साथ ही इसका रिफ्रेश्ड यूआई/यूएक्स इंटरफेस राइडिंग के अनुभव को और भी सहज बना देता है। यह चार आकर्षक रंगों- पर्ल व्हाईट, टाइटेनियम ग्रे और दो ड्यूल टोन विकल्पों- स्टारलाईट ब्लू विद बेज एवं कॉपर ब्रॉन्ज़ विद बेज में उपलब्ध है।
यह नई पेशकश टीवीएस आईक्यूब के मौजूदा पोर्टफोलियो को और मजबूत बनाएगी, जिसे हाल ही में बेहतर बैटरी क्षमता, रेंज क्षमता और डिज़ाइन अपग्रेड्स जैसे ड्यूल टोन कलर्स एवं बैकरेस्ट के साथ अपग्रेड किया गया था।

टीवीएस आईक्यूब तीन बुनियादी सिद्धान्तों से प्रेरित हैं: उपभोक्ताओं को रेंज, कनेक्टेड टेक्नोलॉजी, चार्जिंग समाधान और प्राइस पॉइंट के लिए चुनने की क्षमता (पावर ऑफ चॉइस) देना; वाहन की सुरक्षा और खरीद के समग्र अनुभव के माध्यम से सम्पूर्ण आश्वासन (कम्पलीट अश्योरेन्स) देना तथा इस्तेमाल में आसान फीचर्स के द्वारा इस्तेमाल को आसान (सिम्पलीसिटी ऑफ यूसेज) बनाना, ताकि उपभोक्ता राइडिंग का बेहतर अनुभव पा सकें।



You may also like

Leave a Comment