बिजऩेस रेमेडीज/मुंबई दुनिया की चौथी सबसे सबसे बड़ी वित्त व्यवस्था बनने की दिशा में भारत के बढ़ते कदमों का साथ देते हुए, देश की एक अग्रणी जीवन बीमा कंपनी Tata Aia Life Insurance आपके लिए लेकर आयी है जीवन बीमा से जुड़े निवेश उत्पादों के जरिए आपके धन को बढ़ाने और और आपके भविष्य को सुरक्षित करने का एक मजबूत अवसर। भारत की मजबूत आर्थिक वृद्धि कई अवसर प्रदान करती है, भारत की वृद्धि के पूरे लाभ उठाने के लिए डिजाइन किए गए दो नए फंड्स के साथ इस क्षमता का उपयोग करने में आपकी मदद के लिए हम तैयार हैं।
भारत की आर्थिक उन्नति का अधिकतम लाभ उठाने में आपकी मदद करने के लिए टाटा एआईए ने दो नए फंड डिज़ाइन किए हैं :
1. जो लोग अपने परिवार के वित्तीय भविष्य को सुरक्षित करते हुए अपनी संपत्ति बढ़ाना चाहते हैं, उनके लिए टाटा एआईए टॉप 200 अल्फा 30 इंडेक्स फंड
2. जो लोग इक्विटी के आधार पर विकास के साथ एक मजबूत रिटायरमेंट कॉर्पस बनाने पर ध्यान केंद्रित करते हैं, उनके लिए टाटा एआईए टॉप 200 अल्फा 30 इंडेक्स पेंशन फंड
ये फंड 23 जून, 2025 को निवेश के लिए खुले है और 30 जून, 2025 तक निवेश के लिए उपलब्ध रहेंगे। इस न्यू फंड ऑफर (हृस्नह्र) अवधि के दौरान हर यूनिट की कीमत केवल 10 रुपये रहेगी। निवेश टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस की यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस योजनाओं के माध्यम से किया जाएगा, जिससे आपको जीवन बीमा कवरेज और संभावित धन वृद्धि के दोहरे लाभ मिलेंगे।
आपको निवेश क्यों करना चाहिए?
1. भारत के उज्ज्वल भविष्य का लाभ उठाने के लिए : भारत की अर्थव्यवस्था विकास के लिए तैयार है। युवा कार्यबल, तेजी से हो रहा शहरीकरण, मजबूत नीतिगत सुधार और ‘मेक इन इंडिया’ और पीएलआई योजनाओं जैसी प्रमुख पहलों का समर्थन देश के विकास प्रयासों को मिल रहा है। इन फंडों में निवेश करके आप इस आशाजनक वृद्धि से लाभ उठा सकते हैं।
2. सर्वश्रेष्ठ में से सर्वश्रेष्ठ में निवेश : ये फंड निफ्टी 200 अल्फा 30 इंडेक्स द्वारा संचालित हैं। जिन्होंने पहले बाजार से बेहतर रिटर्न (अल्फा) दिया है ऐसे 30 शीर्ष प्रदर्शन करने वाले स्टॉक इसमें चुने जाते हैं। बेहतर स्टॉक चयन और उच्च वृद्धि की संभावना मिलती है।
3. इन्हें दीर्घकालिक धन बनाने के लिए बनाया गया : चाहे आप अपने परिवार के लिए एक मजबूत वित्तीय आधार बनाना चाहते हों या रिटायरमेंट फंड बनाना चाहते हों, ये फंड समय के साथ आपके पैसे को बढ़ाने में आपकी मदद करने के लिए तैयार किए गए हैं – यह आपको केंद्रित, उच्च-विकास इक्विटी एक्सपोजर देते हैं।
4. जीवन बीमा सुरक्षा : धन बनाने से परे, उपभोक्ता जीवन बीमा के साथ अपने परिवारों के वित्तीय भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं।
Tata Aia टॉप 200 अल्फा 30 इंडेक्स फंड और टाटा एआईए टॉप 200 अल्फा 30 पेंशन फंड इन ट्रेंड्स का लाभ उठाने के लिए स्ट्रैटेजीकली डिज़ाइन किए गए हैं। ये फंड भारत की विकास कहानी से लाभ उठाने के लिए तैयार कंपनियों में निवेश करते हैं। चाहे आप अपनी संपत्ति बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हों या एक मजबूत रिटायरमेंट फंड बनाने पर, ये फंड प्रदर्शन, सुरक्षा और विकास का आदर्श संयोजन प्रदान करते हैं।
Tata Aia Life Insurance के मुख्य निवेश अधिकारी हर्षद पाटील ने बताया कि भारत एक आगे कई दशकों तक चलने वाले, परिवर्तनकारी आर्थिक विकास चरण की दहलीज पर खड़ा है। हमारे नए फंड इस आशाजनक ट्रेजेक्टरी का लाभ उठाने के लिए तैयार हैं, जो निवेशकों को कठोर डेटा विश्लेषण और बेहतर जोखिम-समायोजित रिटर्न के आधार पर एक इक्विटी इंस्ट्रूमेंट प्रदान करते हैं। इन फंडों का उद्देश्य एक आशाजनक ट्रेंड का लाभ उठाना है, जो निवेशकों को उनकी वित्तीय सुरक्षा को लगातार बढ़ाकर महत्वपूर्ण दीर्घकालिक मूल्य प्रदान करता है।
फंड के मुख्य विवरण :
निवेश उद्देश्य : उच्च-अल्फा स्टॉक में निवेश के जरिये दीर्घकालिक पूंजी वृद्धि।
बेंचमार्क : निफ्टी 200 अल्फा 30 इंडेक्स
एसेट एलोकेशन : इक्विटी और इक्विटी-संबंधित उपकरणों में 80 प्रतिशत -100 प्रतिशत, नकद और मनी मार्केट सिक्योरिटीज़ में 0 प्रतिशत-20 प्रतिशत।

