Thursday, July 16, 2026 |
Home EducationAakash jaipur ने JEE और NEET के टॉपर्स का अभिनंदन किया

Aakash jaipur ने JEE और NEET के टॉपर्स का अभिनंदन किया

Jaipur के 500 से अधिक Toppers को Medal और certificate देकर किया सम्मानित

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/जयपुर NEET और JEE की तैयारियां करवाने वाली अग्रणी कोचिंग इंस्टीट्यूट Aakash से नीट और JEE Mains (एडवांस्ड) में सलेक्ट हुए जयपुर के छात्रों के साथ सफलता को सेलिब्रेट करने के लिए विक्ट्री सेलिब्रेशन प्राइड आकाश जयपुर 2025 समारोह आयोजित किया।
समारोह में जेईई मेन्स रिजल्ट में सफल हुए छात्र और छात्राओं के साथ उनके अभिभावक, तैयारी करने वाले टीचर्स और इंस्टीट्यूट मैनेजमेंट के लोग भी शामिल हुए। इस अवसर पर टॉपर्स छात्रों को मेडल और सेटिफिकट देकर सम्मानित किया गया और उनका उत्साह बढ़ाया गया। समारोह की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुई। समारोह में ऑल इंडिया रैंक हासिल करने वाले छात्रों ने अनुभव शेयर किए। इस दौरान छात्र और उनके माता पिता ने एग्जाम की तैयारियों को लेकर किए अपने संघर्ष के बारे में बताया। उन्होंने बताया कैसे इस दौरान आई कठिनाइयों से जूझते हुए उन्होंने एग्जाम की तैयारियां की। छात्रों ने बताया कि इस दौरान आकाश के टीचर्स का सहयोग हमेशा बना रहा। क्लास रूम में हो या घर पर टीचर्स हर समय हमारे लिए उपलब्ध रहे।
Aakash Institute के रीजनल डायरेक्टर अखिलेश दीक्षित ने बताया कि हर वर्ष दिल्ली में आयोजित होने वाले विक्ट्री सेलिब्रेशन को हमने इस बार जयपुर में रखा। जयपुर हमारे लिए एक महत्वपूर्ण टेरेटरी है जयपुर से छात्रों के साथ हमारा भावनात्मक रिश्ता भी है। उन्होंने संबोधित करते हुए आगे कहा कि हर पिता और मां बाप की चाहत होती है हमारे बच्चे हमसे बेहतर बने। क्योंकि वह आपके लिए सेक्रिफाई करते हैं। इसलिए आप भी उनके लिए हर तरह से सेक्रिफाई करें और पढ़ाई पर फोकस करें क्योंकि आपकी कामयाबी से ही उनकी मेहनत सफल होगी। लेकिन आपकी हर कामयाबी का श्रेय पेरेंट्स को ही जाएगा। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, समय से अधिक क्वालिटी कर ध्यान दो। ्रढ्ढक्र वन लाने वाला भी वही समय दे रहा है जो आप भी, लेकिन यह समय से ज्यादा क्वालिटी पर निर्भर करता है कि आप कितने कामयाब हो। कोई आपसे क्वांटिटी को बात करे तो आप क्वालिटी पर तो रहना।
नेशनल एकेडमिक डायरेक्टर मेडिकल नवीन कार्की ने कहा कि छात्रों ने विल पावर से ही यह कामयाबी हासिल की है। तालियों की गडग़ड़ाहट के बीच उन्होंने कहा कि सक्सेस हैव मैनी फादर्स यानि जब आप कामयाब हो जाते हैं तब आपकी कामयाबी का श्रेय लेने के लिए कई लोग होते हैं, लेकिन आपकी कामयाबी का असली श्रेय आपकी फैमिली को जाता है। आपकी फैमिली आपकी कामयाबी के लिए कई तरह के सेक्रीफाइज करती हैं। इसलिए कामयाबी के लिए तटस्थ होकर मेहनत करें और अपने माता पिता के सपनों को पूरा करें।



You may also like

Leave a Comment