Thursday, July 16, 2026 |
Home Metro City Specialबिना भेदभाव के होंगे समग्र विकास कार्य: केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव

बिना भेदभाव के होंगे समग्र विकास कार्य: केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव

ग्राम ईशवाना व जामडोली में सांसद संपर्क एवं प्रधानमंत्री धरती आबा शिविर हुए आयोजित

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री एवं अलवर सांसद भूपेन्द्र यादव ने अलवर जिले के राजगढ की ग्राम पंचायत ईशवाना में ग्राम पंचायत बबेली, सालोली व माचाडी तथा सीनियर सैकेण्डरी स्कूल जामडोली में ग्राम पंचायत जामडोली, कीलपुर खेडा, प्रागपुर व भुलेरी के लिए सांसद संपर्क एवं प्रधानमंत्री धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बिना भेदभाव के अंतिम छोर के वंचित व्यक्ति तक विकास पहुंचाया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के शिविरों का आयोजन एवं सांसद संवाद यात्रा के माध्यम से आमजन को राहत पहुंचाने का काम किया जा रहा है।
गांवों की क्षमता के विकास से होगा विकसित भारत का संकल्प साकार: केंद्रीय मंत्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र के साथ देश के गांवों की क्षमता में विकास करना अहम कड़ी है। उन्होंने कहा कि इसी दिशा में ग्रामीण क्षेत्र में आर्थिक मजबूती देने के लिए जिले के डेयरी सिस्टम को मजबूत किया जा रहा है। 300 करोड रूपये की लागत से 5 लाख लीटर क्षमता का नया संयंत्र जिले में स्थापित होगा। इसके साथ ही किसानों को राष्ट्रीय गोपालन मिशन के माध्यम से अच्छी नस्ल के पशु उपलब्ध कराए जाएंगे तथा चारे के बीज की भी उपलब्धता कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि पशुपालक महिलाओं को नवीनतम डेयरी तकनीक में दक्ष करने व सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य के साथ 25 जुलाई को खैरथल में एक बडा डेयरी सम्मेलन कराया जा रहा है।



You may also like

Leave a Comment