Thursday, August 20, 2026 |
Home EducationNEET UG 2025: उदयपुर की अक्ष अंजुम ने प्राप्त की AIR 527; Aakash Educational Services Limitedके 4 अन्य छात्र भी टॉपर्स में शामिल

NEET UG 2025: उदयपुर की अक्ष अंजुम ने प्राप्त की AIR 527; Aakash Educational Services Limitedके 4 अन्य छात्र भी टॉपर्स में शामिल

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/उदयपुर टेस्ट प्रिपरेटरी सेवाओं में देश की अग्रणी संस्था, Aakash Educational Services Limited (AESL) ने आज घोषणा की कि उसके उदयपुर शाखा के 5 छात्रों ने NEET UG 2025 जैसी अत्यंत प्रतिस्पर्धी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। यह शानदार उपलब्धि छात्रों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और AESL द्वारा प्रदान किए गए उच्च स्तरीय मार्गदर्शन एवं कोचिंग का प्रमाण है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)ने आज आधिकारिक रूप से परिणाम घोषित किए। आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड उदयपुर शाखाके टॉप परफॉर्मर्स ने NEET UG 2025 में सराहनीय प्रदर्शन किया है:
अक्ष अंजुम – AIR 527
आदित्य पांडे AIR531
भारत टेली AIR539
साक्षी उपाध्याय AIR 556
अथर्व व्यास AIR 576
यह उपलब्धि न केवल छात्रों की लगन और मेहनत को दर्शाती है, बल्कि शाखा की अकादमिक गुणवत्ता और प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है। ये छात्र AESL के क्लासरूम प्रोग्राममें नामांकित थे, जिसे विशेष रूप से NEET जैसी चुनौतीपूर्ण मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए डिज़ाइन किया गया है। छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय AESL द्वारा दी गई मजबूत अकादमिक नींव, अवधारणात्मक स्पष्टता और नियमित व अनुशासित अध्ययन पद्धति को दिया। छात्रों ने कहा, कि हम आकाश के बेहद आभारी हैं, जिन्होंने पूरे सफर में हमारा मार्गदर्शन किया। सुव्यवस्थित स्टडी मैटेरियल, विशेषज्ञ शिक्षण और व्यक्तिगत मेंटरशिप ने हमें जटिल विषयों को आसानी से समझने में मदद की। आकाश के बिना यह सफलता संभव नहीं थी। “AESL के रीजनल डायरेक्टर अखिलेश दीक्षित ने टॉपर्स को बधाई देते हुए कहा, “NEET UG w®wz 2025 में हमारे छात्रों का शानदार प्रदर्शन हमें बेहद गौरवान्वित करता है। इस परीक्षा में देशभर के 23 लाख से अधिक छात्र भाग लेते हैं, ऐसे में इतने अच्छे अंक लाना आसान नहीं होता। यह परिणाम छात्रों की मेहनत और संकल्प, उनके अभिभावकों के सहयोग और हमारी अकादमिक टीम की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

 

 



You may also like

Leave a Comment