Home » France के साथ MOU से Madhya Pradesh की संस्कृति को मिलेगा वैश्विक मंच : CM Mohan Yadav

France के साथ MOU से Madhya Pradesh की संस्कृति को मिलेगा वैश्विक मंच : CM Mohan Yadav

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/नई दिल्ली/आईएएनएस France  और Madhya Pradesh सरकार के बीच संस्कृति और पर्यटन क्षेत्र में दीर्घकालिक सहयोग को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री निवास पर एक महत्वपूर्ण त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। यह भारत और फ्रांस के बीच सांस्कृतिक एवं पर्यटन सहयोग के नए केंद्र के रूप में राज्य को स्थापित करेगा।
इस ऐतिहासिक MOU पर भारत में फ्रांस के राजदूत थिएरी मथौ, प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति शिव शेखर शुक्ला और अलायंस फ्रांसेज डी भोपाल के अध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने हस्ताक्षर किए। यह समझौता अगले तीन वर्षों के लिए वैध होगा और आपसी सहमति से आगे बढ़ाया जा सकेगा।
मोहन यादव ने कहा कि भारत और फ्रांस के बीच संबंध हमेशा से अच्छे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फ्रांस दौरे के बाद यह और प्रगाढ़ हुआ है। Madhya Pradesh France के साथ सांस्कृतिक संबंधों के साथ व्यापारिक संबंधों के लिए भी तत्पर है। उनकी अगले महीने फ्रांस यात्रा प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत और फ्रांस के बीच औद्योगिक विकास की दृष्टि से, उद्यमियों को प्रोत्साहित करने और शिल्प कलाओं को प्रोत्साहन देने की दृष्टि से परस्पर सहयोग की संभावनाओं पर कार्य किया जाएगा। यह समझौता ज्ञापन मध्य प्रदेश को न केवल देश की सांस्कृतिक राजधानी बल्कि एक प्रगतिशील, वैश्विक पर्यटन और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में स्थापित करने की हमारी दूरदृष्टि को साकार करता है। प्रदेश के कलाकारों को वैश्विक मंच मिलेगा और फ्रांस तथा यूरोप से आने वाले पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
India  में France के राजदूत थिएरी मथौ ने इस साझेदारी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, कि हमें मध्य प्रदेश सरकार के साथ इस महत्वपूर्ण सहयोग को स्थापित करते हुए बहुत खुशी हो रही है। फ्रांस मुख्य रूप से पर्यटन, सुरक्षा, पर्यावरण और शिक्षा पर विशेष रूप से कार्य करता है। यह एमओयू दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करेगा, जिससे कला, शिक्षा और पर्यटन के क्षेत्र में नए अवसर खुलेंगे। MOU के तहत प्रमुख रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संयुक्त आयोजन किया जाएगा, जिसमें कला उत्सव, संगीत, नृत्य, प्रदर्शनियां, फिल्म स्क्रीनिंग, खानपान और संस्कृति से जुड़े अन्य कार्यक्रम शामिल हैं। प्रतिवर्ष एक समर्पित इंडो-फ्रेंच सांस्कृतिक कैलेंडर तैयार किया जाएगा। साथ ही प्रदेश की पर्यटन प्रचार सामग्री का फ्रेंच भाषा में अनुवाद किया जाएगा।

 



You may also like

Leave a Comment