Saturday, August 15, 2026 |
Home AutomobileNissan Motor India ने विश्व पर्यावरण दिवस पर सस्टेनेबिलिटी को बढ़ावा दिया

Nissan Motor India ने विश्व पर्यावरण दिवस पर सस्टेनेबिलिटी को बढ़ावा दिया

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/गुरुग्राम सस्टेनेबिलिटी को लेकर अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए Nissan Motor India  ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर कई हरित पहल का एलान किया है। देशभर में निसान के सात डीलरों ने ग्रिड बेस्ड सोलर इलेक्ट्रिसिटी जनरेशन सिस्टम लगाया है। इनमें एक्युटी निसान (बड़ौदा), आरव निसान (मेहसाणा), ईवीएम निसान (केरल में 3 डीलरशिप), दादा निसान (जालंधर) और रोशन निसान (जयपुर) शामिल हैं।
इस इलेक्ट्रिसिटी सिस्टम से वर्कशॉप एवं शोरूम की 100त्न बिजली की जरूरत को पूरा किया जाता है, साथ ही अतिरिक्त बिजली को बाद में प्रयोग के लिए पावर ग्रिड में भेज दिया जाता है। इस पहल से पारंपरिक ऊर्जा स्रोत पर निर्भरता कम हुई है और स्वच्छ डीलरशिप ऑपरेशंस की दिशा में निसान के प्रयासों को गति मिली है।
Nissan Motor India के मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ वत्स ने कहा, ‘निसान में हम सस्टेनेबिलिटी को लेकर प्रतिबद्ध हैं और वैश्विक स्तर पर पर्यावरण को लेकर हमारी फिलॉसफी तात्कालिक लक्ष्य से कहीं आगे तक जाती है। यह स्वच्छ, सुरक्षित और ज्यादा समावेशी भविष्य को लेकर एक दीर्घकालिक समर्पण है। हम पर्यावरण पर पडऩे वाले दुष्प्रभाव को कम करने और संसाधनों के उपभोग को न्यूनतम करने पर फोकस करते हैं। हमारा हर कदम सस्टेनेबल मोबिलिटी को गति देने और भविष्य की पीढय़िों के लिए दुनिया को संरक्षित रखने के हमारे विजन से प्रेरित है।’ निसान ने 5 जून को देशभर में अपने सभी डीलरशिप एवं वर्कशॉप पर पौधारोपण अभियान भी आयोजित किया। ग्राहकों को एक-एक पौधा लगाने के लिए आमंत्रित किया गया था। इन पौधों को ग्राहकों के नाम और गाड़ी नंबर के साथ टैग किया जाएगा, जिससे यह हरित भविष्य की दिशा में उनके व्यक्तिगत योगदान के प्रतीक के रूप में रहेगा। प्रतिभागियों को ‘ग्रीन सर्विस सर्टिफिकेट’ और बीज का पैकेट भी दिया गया, जिससे वे निसान डीलरशिप के बाहर अन्य स्थानों पर भी पौधे लगाने के लिए प्रोत्साहित हों। इसके अतिरिक्त, निसान ने पैकेजिंग प्लास्टिक के प्रयोग को भी 15 प्रतिशत कम किया है। इससे पर्यावरण के अनुकूल प्रक्रियाओं को लेकर कंपनी की प्रतिबद्धता मजबूत हुई है।



You may also like

Leave a Comment