Saturday, July 4, 2026 |
Home Corporate WorldNACDAC Infrastructure Limited ने वित्त वर्ष 2025 में 33.84 फीसदी वृद्धि के साथ अर्जित किया 48.58 करोड़ रुपए का राजस्व

NACDAC Infrastructure Limited ने वित्त वर्ष 2025 में 33.84 फीसदी वृद्धि के साथ अर्जित किया 48.58 करोड़ रुपए का राजस्व

by Business Remedies
0 comments
NACDAC Infrastructure Limited

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद आधारित ‘नेकडेक इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड’ बहुमंजिला इमारतों, आवासीय, वाणिज्यिक और संस्थागत संरचनाओं के निर्माण में विशेषज्ञता रखने वाली प्रमुख कंस्ट्रक्शन कंपनी है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 की दूसरी छमाही और वित्त वर्ष 2025 के लिए अपने ऑडिटेड वित्तीय परिणामों की घोषणा की है। 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की दूसरी छमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 26.55 करोड़ रुपए के मुकाबले 55.13 फीसदी अधिक 41.18 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया है। इसी प्रकार कंपनी ने 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की दूसरी छमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 1.86 करोड़ रुपए के मुकाबले 78.52 फीसदी अधिक 3.32 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।

31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 36.29 करोड़ रुपए के मुकाबले 33.84 फीसदी अधिक 48.57 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया है। इसी प्रकार कंपनी ने 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 2.98 करोड़ रुपए के मुकाबले 38.57 फीसदी अधिक 4.14 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी ने 4.90 रुपए का बेसिक ईपीएस अर्जित किया है। कंपनी की वर्तमान ऑर्डर बुक करीब 118.20 करोड़ रुपए की है।

कारोबारी गतिविधियां : 2012 में स्थापित, नेकडेक इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड एक कंस्ट्रक्शन कंपनी है जो बहुमंजिला इमारतों, आवासीय, वाणिज्यिक और संस्थागत संरचनाओं के निर्माण में विशेषज्ञता रखती है। कंपनी उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम के साथ पंजीकृत एक क्लास ए ठेकेदार है और आईएसओ प्रमाणित भी है। कंपनी उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम के साथ पंजीकृत एक क्लास ए ठेकेदार है और आईएसओ प्रमाणित भी है। कंपनी का प्राथमिक ध्यान सिविल और संरचनात्मक निर्माण पर है, जिसमें बहुमंजिला इमारतें, इस्पात संरचना कार्य, हाउस कीपिंग व जनशक्ति आपूर्ति, पुल (एफओबी और आरओबी) एवं संबंधित सिविल, संरचनात्मक और विद्युत कार्य (लो टेंशन और हाई टेंशन) दोनों शामिल हैं।

कंपनी ने 45 परियोजनाएं पूरी कर ली हैं। कंपनी सरकारी एजेंसियों और निजी कंपनियों के लिए काम करती है और कंपनी ने भारत सरकार और उत्तराखंड के लिए कई परियोजनाएं पूरी की हैं। कंपनी तीसरे पक्ष के बुनियादी ढांचे और निर्माण परियोजनाओं के लिए उप-अनुबंध भी लेती है।



You may also like

Leave a Comment