मोहाली, 24 फरवरी, 2026: Mahindra Group के अंग, Swaraj Tractors ने आज MS Dhoni के साथ Brand Ambassador के तौर पर अपनी भागीदारी बढ़ाने की घोषणा की। साझा मूल्यों पर आधारित यह भागीदारी, Swaraj के Brand विकास का रणनीतिक स्तंभ बन गई है। साझा मूल्यों पर आधारित यह गठजोड़ उस समय से Swaraj के Brand विकास का रणनीतिक स्तंभ बन गया है, जब पूर्व भारतीय कप्तान ने अपने कृषि कार्यों के लिए Swaraj Tractor चुना। इस तरह इस भागीदारी में प्रमाणिकता और विश्वसनीयता भी जुड़ गई।
MS Dhoni ने Swaraj की दृश्यता (Visibility) बढ़ाने और ग्राहकों के बीच Brand की लोकप्रियता बढ़ाने में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उनका ज़मीन से जुड़ा व्यक्तित्व, विश्वसनीयता और उनकी भरोसेमंद छवि, Swaraj के मज़बूती और विश्वसनीयता के मूल्यों से काफी मिलती-जुलती है।
M&M Limited के Swaraj Division के Chief Executive, Gaganjot Singh ने इस भागीदारी पर अपनी टिप्पणी में कहा: “MS Dhoni Swaraj के सिद्धांतों – भरोसा, प्रमाणिकता, और प्रदर्शन पर निरंतर ध्यान – को रेखांकित करते हैं। इस भागीदारी ने हमें ग्राहकों के साथ अपने जुड़ाव को बढ़ाने में मदद की है, साथ ही Brand को सबसे अलग करने वाले मूल्यों को दृढ़ता प्रदान की है। आने वाले दिनों में, उनका साथ, हर तरह के बाज़ार में Swaraj की विरासत को कायम रखते हुए इसकी विश्वसनीयता बढ़ाने और Brand को आधुनिक नज़रिए वाली ऊर्जा के साथ पेश करने की हमारी कोशिश को आगे बढ़ाएगा।”
इस भागीदारी के विस्तार के तहत Dhoni Swaraj के आगामी एकीकृत विज्ञापन अभियानों में अलग-अलग Platform पर दिखेंगे और Brand के अगले बड़े Product को पेश करने के लिए उत्सुकता पैदा करने में अहम भूमिका निभाएंगे, जिसे प्रगतिशील भारतीय किसानों की बदलती ज़रूरतों को पूरा करने के लिए तैयार किया गया है।
Swaraj Tractors ने MS Dhoni के साथ अपने गठजोड़ के अगले चरण की शुरुआत करते हुए, एक नया प्रचार अभियान “भरोसा” भी लॉन्च किया है, जो बेमिसाल ताकत, भरोसे और विश्वसनीयता को उजागर करता है, जो इस Brand और महान Cricket खिलाड़ी दोनों के मूल्यों की स्वाभाविक झलक है।

