Wednesday, July 8, 2026 |
Home Tech Worldवी ने राजस्थान में किया 5 G फुटप्रिन्ट का विस्तार; अब 11 और शहरों में 5 G सेवाएं उपलब्ध हैं

वी ने राजस्थान में किया 5 G फुटप्रिन्ट का विस्तार; अब 11 और शहरों में 5 G सेवाएं उपलब्ध हैं

कोटा, सीकर, भिवाड़ी, उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर, श्री गंगानगर, हनुमानगढ़, किशनगढ़, झुंझुनू और अजमेर में 5जी सेवाएं लाइव हो चुकी हैं।

by Business Remedies
0 comments

जयपुर में 5G लॉन्च के बाद, जाना-माना दूरसंचार सेवा प्रदाता वी अब पूरे राजस्थान में अपने विस्तार को गति प्रदान कर रहा है। राज्य में अपनी 5G पहुंच को मजबूत बनाते हुए, टेलीकॉम कंपनी ने आज 11 शहरों में अपनी 5G सेवाएं शुरू होने की घोषणा की। योजना के मुताबिक रोलआउट करते हुए वी की 5G सेवाएं कोटा, सीकर, भिवाड़ी, उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर, श्री गंगानगर, हनुमानगढ़, किशनगढ़, झुंझुनू और अजमेर में उपलब्ध हैं।

 

कोटा और सीकर में 5G की शुरुआत इस विस्तार का एक महत्वपूर्ण कदम है। कोटा एक बड़ा एजुकेशन हब है जहाँ लाखांे छात्र इंजीनियरिंग और मेडिकल की पढ़ाई करते हैं। इस विस्तार में कई महत्वपूर्ण मार्केट भी शामिल हैं, जैसे इंडस्ट्रियल हब और तेज़ी से उभरता रिहायशी सेंटर भिवाड़ी; मार्बल और ग्रेनाइट का बड़ा ट्रेडिंग हब किशनगढ़; अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए विख्यात बीकानेर, हनुमानगढ़ और झुंझुनू; कृषि का बड़ा केन्द्र श्री गंगानगर; तथा मशहूर सांस्कृतिक एवं पर्यटन स्थल जोधपुर, अजमेर और उदयपुर जहाँ साल भर काफी फुटफॉल रहता है।

 

वी 5G अब देश भर के के 222 नगरों और शहरों में उपलब्ध है और लगातार अपने 5G नेटवर्क का विस्तार कर रहा है। मुंबई, दिल्ली-एनसीआर और बैंगलुरु जैसे बड़े महानगरों में शुरुआती कमर्शियल लॉन्च के बाद, वी अपने स्पेक्ट्रम वाले सभी 17 प्रायोरिटी टेलीकॉम सर्कल्स में अपने कवरेज का विस्तार कर रहा है। एरिक्सन, नोकिया और सैमसंग जैसी ग्लोबल टेलीकॉम इक्विपमेंट कंपनियों के साथ साझेदारी में, कंपनी ने नेटवर्क की स्पीड और विश्वसनीयता को बेहतर बनाने के लिए एआई-पावर्ड सेल्फ-ऑर्गनाइजिंग नेटवर्क तैनात किया है।

 

इस विस्तार पर बात करते हुए, वी में राजस्थान सर्कल के बिज़नेस हैड, अविनाश रंजन ने कहा, “हम पूरे राजस्थान के मुख्य मार्केट्स में अपनी मौजूदगी को सशक्त बनाते हुए पूरे राज्य में वी के 5G नेटवर्क के विस्तार को तेज़ कर रहे हैं। जयपुर में लॉन्च के बाद, 11 बड़े शहरों में सर्विस शुरू करना इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। अपने विस्तार योजनाओं के तहत हम ज़्यादा मांग वाले क्षेत्रों, डेटा की ज़्यादा खपत वाले केन्द्रों जैसे एजुकेशन हब्स और ओद्यौगिक एवं सांस्कृतिक गंतव्यों पर ध्यान दे रहे हैं, जहां फुटफॉल बहुत ज़्यादा रहता है- ताकि हमारे यूज़र्स लगातार बेहतर नेेटवर्क का अनुभव पा सकें।’’



You may also like

Leave a Comment