Wednesday, February 25, 2026 |
Home » Yaap Digital Limited का IPO खुलेगा आज

Yaap Digital Limited का IPO खुलेगा आज

निवेशक 27 फरवरी 2026 तक कर सकेंगे कंपनी के IPO में आवेदन

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/नई Delhi। मुंबई आधारित Yaap Digital Limited एक Digital Marketing, Content और Technology Services प्रदान करने वाली कंपनी है और “Yaap” Brand तथा अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनियों के माध्यम से भारत, United Arab Emirates और Singapore—इन तीन देशों में संचालित होती है। कंपनी द्वारा Gozoop Online Private Limited (“Gozoop”) के प्रस्तावित अधिग्रहण के लिए खरीद मूल्य के आंशिक भुगतान हेतु पूंजी जुटाने, AI-आधारित Short Form Content Production Hub (“ACP Hub”) की स्थापना के लिए किए जाने वाले पूंजीगत व्यय राशि जुटाने, अतिरिक्त कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं का वित्तपोषण और अज्ञात अधिग्रहणों और सामान्य Corporate उद्देश्यों के माध्यम से Inorganic Growth हेतु पूंजी जुटाने के लिए NSE Emerge Platform पर IPO लाया जा रहा है। कंपनी का IPO आज खुलकर 27 फरवरी 2026 को बंद होगा।

कारोबारी गतिविधियां

2016 में निगमित, Yaap Digital Limited एक Digital Marketing, Content और Technology Services प्रदान करने वाली कंपनी है। कंपनी Design, Discovery और Distribution के संगम पर काम करती है, और रचनात्मक Storytelling, Data-आधारित Decision-Making और Artificial Intelligence आधारित Marketing Technology पर आधारित एकीकृत समाधान प्रदान करती है। 18 फरवरी, 2025 तक, कंपनी भारत, United Arab Emirates और Singapore में “Yaap” Brand और अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनियों के तहत काम कर रही है।

वित्तीय प्रदर्शन

वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 113.06 करोड़ रुपए का कुल Revenue और 2.51 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 154.40 करोड़ रुपए का कुल Revenue और 11.93 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2026 में 31 दिसंबर 2025 को समाप्त अवधि में कंपनी ने 91.42 करोड़ रुपए की कुल आय और 9.21 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2026 में 31 दिसंबर 2025 को समाप्त अवधि में कंपनी ने 10.21 फीसदी का कर पश्चात शुद्ध लाभ Margin अर्जित किया है। कंपनी का Debt Equity Ratio 0.81 का है और इस आधार पर कहा जा सकता है कि कंपनी पर कर्ज भार अधिक नहीं है।

IPO के संबंध में जानकारी

Yaap Digital Limited का IPO NSE Emerge Platform पर आज खुलकर 27 फरवरी 2026 को बंद होगा। कंपनी द्वारा Book Built Issue प्रणाली से 10 रुपए Face Value के 55,25,000 शेयर 138 से 145 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर कुल 80.11 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। IPO का Market Lot Size 1000 शेयरों का है और Retail निवेशकों को 2 Lot के लिए आवेदन करना होगा। IPO का प्रबंधन प्रमुख Book Running Lead Manager कंपनी Socradamus Capital Private Limited द्वारा किया जा रहा है।

Note: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment