सरदार गुरूमुख सिंह सबसे ज्यादा समय राज्यपाल रहे
राजस्थान के राज्यपाल पद की बात करे तो सरदार गुरूमुख सिंह प्रथम राज्यपाल बने और इनका कार्यलाल सबसे लम्बा रहा 1 नवंबर 1956 से 15 अप्रैल 1962 तक यानी लगातार सात साल उनका कार्यकाल रहा इनसे पहले देश की आजादी के बाद राजप्रमुख के रूप में महाराजा सवाई मानसिंह को राजप्रमुख बनाया गया था वे 30मार्च 1949 से 31 अक्टूबर 1956 तक राज प्रमुख के रूप में रहे, डा. सम्पूर्ण नंद 16 अप्रैल 1962 से 15अप्रैल 1967 तक राजपाल रहे इनके बाद सरदार हुकुम सिंह 16 अप्रैल 1967 से 19 नवंबर 1970 तक और सरदार जोगेंद्र सिंह राज्यपाल रहे। राजस्थान में पहली बार कार्यवाहक राज्यपाल के रूप में न्यायमूर्ति जगत नारायण 20 नवंबर 1970 से 23 दिसंबर 1970 तक इस पद पर रहे, सरदार जोगिंदर सिंह 01 जुलाई 1970 से 14फरवरी 1977 तक राजस्थान के राज्यपाल रहे इसी दौरान देश में आपात काल भी लागू था। 15फरवरी 1977 से 11 मई 1977 तक न्यायमूर्ति वेदपाल त्यागी को कार्यवाहक राज्यपाल बनाया गया। जनता पार्टी के राज में रघुकुल तिलक 12मई 1977 से 08 अगस्त 1981 तक राज्यपाल पद पर रहे इनके त्यागपत्र देने पर न्यायमूर्ति कल्याण दत्त शर्मा जो कि मूलत अलवर के निवासी थे कार्यवाहक राज्यपाल बने, 06 मार्च 1982 से 04 जनवरी 1985 तक एयर चीफ मार्शल ओपी। मेहरा राज्यपाल रहें इनका कार्यकाल पूर्ण होने पर न्यायमूर्ति पीके बनर्जी को 05 जनवरी 1985 से 31 जनवरी 1985 तक कार्यवाहक राज्यपाल का दायित्व सौंपा गया, लेकीन एयर चीफ मार्शल ओपी मेहरा को फिर से 6 मार्च 1985 से 3 मार्च 1985 तक फिर से राज्यपाल रहने का अवसर मिला। इनके बाद न्यायमूर्ति डीपी गुप्ता को 4 नवंबर 1985 से 19 नवंबर 1985 तक कार्यवाहक राज्यपाल बनाया गया, महाराष्ट्र के मुख्य मंत्री रहे बसंत राव पाटिल भी 20 नवंबर 1985 से 14 अक्टूबर 1987 तक राजस्थान का राज्यपाल बनाया गया, सुखदेव प्रसाद राजस्थान के राज्यपाल पद पर 20फरवरी 1988 से 2 फरवरी 1989 तक रहे कुछ इसी दौरान कुछ समय के लिए न्यायमूर्ति जगदीश प्रसाद वर्मा 3फरवरी 1989 से 19 फरवरी 89 तक कार्यवाहक राज्यपाल रहे सुखदेव प्रसाद को फिर से 20 फरवरी 1989 से 2 फरवरी 1990 तक राज्यपाल रहने का अवसर मिला। न्यायमूर्ति मिलाप चंद जैन कार्यवाहक राज्यपाल के रूप में 3 फरवरी 1990 से 13 फरवरी 1990 तक रहे इनके बाद प्रो, देवी प्रसाद चट्टोपाध्याय को 14 फरवरी 1990 से
उमेन्द्र दाधीच
@बिज़नेस रेमेडीज

