Wednesday, January 7, 2026 |
Home » बतंगड़

बतंगड़

by Business Remedies
0 comments

भीलवाड़ा लोकसभा सीट पर कांग्रेस 8 बार जीती

राजस्थान की भीलवाड़ा लोकसभा सीट पर अभी तक 17 बार लोकसभा के चुनाव हो चुके है, इनमें 8 बार  कांग्रेस को सफ़लता मिली है। भीलवाड़ा लोकसभा सीट पर सबसे पहले वर्ष 1957 में कांग्रेस के रमेशचंद व्यास ने खाता खोला। भीलवाड़ा लोकसभा सीट पर पहला चुनाव वर्ष 1952 में हुआ तब रामराज्य परिषद् के हरिराम नाथानी ने यह चुनाव जीता। इनके बाद वर्ष 1957 में कांग्रेस के टिकट पर रमेश चंद व्यास, वर्ष 1962 में भी कांग्रेस के ही केएल श्रीमाली और वर्ष 1967 में भी कांग्रेस के ही रमेश चंद व्यास को सांसद बनने का अवसर मिला। वर्ष 1971 के चुनाव में पहली बार जनसंघ के टिकट पर हेमेंद्र सिंह बनेड़ा को सफ़लता मिली।

आपातकाल के बाद वर्ष 1977 में हुए लोकसभा चुनाव में भीलवाड़ा की सीट पर जनतापार्टी के रूपलाल सोमानी को विजय मिली। वर्ष 1980 ओर वर्ष 1985 के दो लोकसभा चुनाव कांग्रेस के टिकट पर मजदूर नेता गिरधारी लाल व्यास ने जीते। वर्ष 1989 में नोवी लोकसभा के लिए हुए चुनाव में जनतादल के टिकट पर हेमेंद्र सिंह बनेड़ा दूसरी बार सांसद बने। वर्ष 1991 में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में शिवचरण माथुर को सांसद बनने का अवसर मिला। ग्यारहवीं लोकसभा के चुनाव में वर्ष 1996 में पहली बार भाजपा के टिकट पर सुभाष बहडिया ने चुनाव जीतकर कमल खिलाया। वर्ष 1998 में बारहवीं लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रामपाल उपाध्याय की जीत हुई। वर्ष 1999 और वर्ष 2004 में तेरहवीं व चौदहवी लोकस्भा के चुनाव में लगातार दो बार विजेंद्र पाल सिंह बनेड़ा को भाजपा टिकट पर सांसद बनने के अवसर मिला। वे राज्य सरकार में भैरोसिंह शेखावत के कार्यकाल में मंत्री भी रहे और बाद में पंजाब के राज्यपाल भी रहे। पंद्रहवी लोकसभा के चुनाव में वर्ष 2009 में सीपी जोशी कांग्रेस से सांसद बने। जोशी केन्द्रीय मंत्री भी रहे है। वर्ष 2014 ओर 2019 के दो चुनाव लगातार भाजपा के टिकट पर सुभाष बहडिय़ा ने जीते। कांग्रेस ने वर्ष 2019 में रामपाल शर्मा को मैदान में उतारा था। वे 611460 वोटों के अंतर से हारे। इस चुनाव में भाजपा के सुभाष बहडिया को 936065 वोट मिले। वहीं कांग्रेस के रामपाल शर्मा को 325145 वोट मिले। इसी प्रकार वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा के सुभाष बहडय़िा को 630317 वोट और कांग्रेस के अशोक चांदना को 384053 वोट मिले। इस चुनाव को भी बहडिया ने 246264 वोटों के अंतर से जीता।

उमेन्द्र दाधीच

@ बिज़नेस रेमेडीज



You may also like

Leave a Comment