Sunday, July 26, 2026 |
Home Business RemediesTelecom Companies के शुल्क दरें बढ़ाने से मुख्य मुद्रास्फीति 0.2 प्रतिशत बढ़ेगी’

Telecom Companies के शुल्क दरें बढ़ाने से मुख्य मुद्रास्फीति 0.2 प्रतिशत बढ़ेगी’

by Business Remedies
0 comments
telecom companies

बिजनेस रेमेडीज/मुंबई। देश की शीर्ष तीन दूरसंचार कंपनियों… Reliance Jio, Bharti Airtel and Vodafone Ideasके शुल्क दर में 20 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि करने से वित्त वर्ष 2024-25 में मुख्य मुद्रास्फीति 0.20 प्रतिशत बढ़ सकती है। एक विदेशी ब्रोकरेज कंपनी ने बुधवार को यह अनुमान जताया है।

डॉयचे बैंक के विश्लेषकों ने मूल (कोर) मुद्रास्फीति को 0.20 प्रतिशत बढ़ाकर 3.8 प्रतिशत कर दिया है। मूल मुद्रास्फीति में खाद्य और ईंधन का प्रभाव शामिल नहीं होता। उन्होंने कहा कि दरों में वृद्धि के अलावा, कमजोर मानसूनी बारिश भी एक अन्य कारक है जो मुद्रास्फीति वृद्धि का कारण हो सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि दूरसंचार शुल्क दरों में वृद्धि का असर जुलाई से दिखना शुरू होगा और इस बढ़ोतरी से मासिक आधार पर मुख्य मुद्रास्फीति में 0.85 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी होगी।

उन्होंने कहा, “कुल मिलाकर, दूरसंचार शुल्क दरें बढऩे के कारण चालू वित्त वर्ष (2024-25) में मूल मुद्रास्फीति में 0.20 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है। इसको देखते हुए हमने अपने चालू वित्त वर्ष के मूल मुद्रास्फीति के अनुमान को पहले के 3.6 प्रतिशत औसत से संशोधित कर 3.8 प्रतिशत कर दिया है।” दूरसंचार कंपनियों ने ढाई साल के अंतराल के बाद 20 प्रतिशत से अधिक मूल्य वृद्धि की घोषणा की है। सबसे पहले सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस जियो ने यह कदम उठाया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि जून माह में मुख्य मुद्रास्फीति 3.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जो मई माह की तुलना में 0.13 प्रतिशत अधिक होगी। इसमें कहा गया है कि खुदरा मुद्रास्फीति जून में 4.96 प्रतिशत रहने का अनुमान है जो मई में 4.75 प्रतिशत थी।



You may also like

Leave a Comment