Wednesday, February 4, 2026 |
Home » जियोब्लैकरॉक इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स ने भारत के लोगों के लिए शुरू की ‘पर्सनलाइज्ड इन्वेस्टमेंट एडवाइस’

जियोब्लैकरॉक इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स ने भारत के लोगों के लिए शुरू की ‘पर्सनलाइज्ड इन्वेस्टमेंट एडवाइस’

by Business Remedies
0 comments
jio black rock

जियोब्लैकरॉक इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स ने भारत के लोगों के लिए शुरू की ‘पर्सनलाइज्ड इन्वेस्टमेंट एडवाइस’

 

मुंबई, 3rd February 2026 : जियो ब्लैकरॉक इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड ने जियोब्लैकरॉक पर्सनलाइज्ड इन्वेस्टमेंट एडवाइस की शुरुआत की है। यह कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड और ब्लैकरॉक इंक. की 50:50 की ज्वॉइंट वेंचर है।

यह एक डिजिटल निवेश सलाह प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य भारत के लोगों को सिर्फ बचत करने वाला नहीं, बल्कि समझदार निवेशक बनाना है। यह प्लेटफॉर्म लोगों को निष्पक्ष, व्यक्तिगत और किफायती निवेश सलाह देता है। यह सेवा ब्लैकरॉक की अलादीन (Aladdin) टेक्नोलॉजी और जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की डिजिटल पहुंच की मदद से काम करती है।

भारत एक ऐसा देश है, जहां लोग अनुशासित तरीके से बचत करते हैं। देश के ज्यादातर परिवारों की संपत्ति अभी भी फिक्स्ड डिपॉजिट, रियल एस्टेट और गोल्ड जैसे फिजिकल और बिना मैनेजमेंट वाले निवेश में लगी हुई है।

हालांकि अब कैपिटल मार्केट में आम निवेशकों की भागीदारी बढ़ रही है, फिर भी कई निवेशकों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इनमें कमीशन के लिए बेचे जाने वाले प्रोडक्ट, और खुद से निवेश करने वाले प्लेटफॉर्म की जटिलता शामिल है।

डिजिटल स्टॉक ब्रोकर्स ने निवेश को आसान जरूर बनाया है, लेकिन निवेश को व्यक्ति के लक्ष्य और जोखिम उठाने की क्षमता के अनुसार ढालना अब भी एक बड़ी कमी है।

पहले के समय में पर्सनलाइज्ड निवेश सलाह केवल अमीर लोगों (हाई नेट-वर्थ इंडिविजुअल्स) के लिए ही उपलब्ध थी, क्योंकि इसमें मिनिमम निवेश राशि बहुत ज्यादा होती थी और रिलेशनशिप मैनेजर आधारित मॉडल की वजह से इसकी लागत भी अधिक हो जाती थी।

जियोब्लैकरॉक पर्सनलाइज्ड इन्वेस्टमेंट एडवाइस इस कमी को दूर करेगा, और लोगों को सरल और किफायती सलाह के जरिए बड़े संस्थानों जैसा निवेश अनुभव देगा। हर निवेशक को उसके निवेश लक्ष्य और जोखिम उठाने की क्षमता के अनुसार एक पर्सनलाइज्ड निवेश योजना दी जाएगी, जो समय के साथ बाजार में बदलाव और जीवन की जरूरतों के अनुसार खुद को ढालती रहेगी।

निवेशक सिर्फ 10,000 से निवेश शुरू कर सकते हैं। निवेश पोर्टफोलियो की रोजाना निगरानी ब्लैकरॉक की भरोसेमंद अलादीन (Aladdin) टेक्नोलॉजी के जरिए की जाती है। इससे यह सुनिश्चित होता है कि पोर्टफोलियो बाजार की स्थिति के अनुसार बना रहे और जरूरत पड़ने पर समय पर री-बैलेंसिंग के सुझाव मिलते रहें।

यह सेवा 350 रुपये सालाना में उपलब्ध है। अगर एडवाइजरी के तहत निवेश राशि (AUA) 1 लाख रुपये से अधिक है, तो शुल्क 0.35 फीसदी सालाना होगा। शुरुआत में ऑफर के तौर पर पहले 3 महीने की पर्सनलाइज्ड निवेश सलाह बिल्कुल फ्री दी जाएगी। भारत में एडवाइजरी के लिए यह नया मूल्य जियोब्लैकरॉक की कम लागत और प्रतिस्पर्धी सेवाएं देने की प्रतिबद्धता को दिखाता है।

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ईशा एम अंबानी ने कहा कि, “हर भारतीय की आर्थिक भलाई हमारे देश के लिए बहुत जरूरी है, ताकि भारत 2047 तक विकसित भारत बन सके। जियोब्लैकरॉक में हमारा लक्ष्य टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके घरेलू बचत की छुपी हुई ताकत को सामने लाना और भारत को सिर्फ बचत करने वाला देश नहीं, बल्कि आत्मविश्वासी निवेशकों का देश बनाना है। जियो की बड़ी पहुंच और ब्लैकरॉक के वैश्विक अनुभव को साथ लाकर हम हर भारतीय के लिए विश्व-स्तरीय निवेश सलाह को आसान और सुलभ बना रहे हैं, ताकि हम हर भारतीय के भरोसेमंद वित्तीय सलाहकार बन सकें।”

ब्लैकरॉक के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर रॉब गोल्डस्टीन ने कहा कि, “आज जियोब्लैकरॉक ने भारत के लोगों के लिए निवेश को बदलने की दिशा में एक और अहम कदम उठाया है। हम देश में निवेश सलाह का एक नया स्तर पेश कर रहे हैं – पर्सनलाइज्ड निवेश सलाह, जो ऑनलाइन दी जाएगी और जिसके केंद्र में ब्लैकरॉक की अलादीन (Aladdin) टेक्नोलॉजी की मजबूत जोखिम विश्लेषण क्षमता होगी। इसका मकसद भारतीयों को उनके निवेश लक्ष्यों को पूरा करने में मदद करना है। जियो की डिजिटल पहुंच के साथ इस टेक्नोलॉजी को जोड़कर, हम देश के कोने-कोने में लाखों लोगों तक वित्तीय बाजारों की ताकत को उनकी जरूरत के अनुसार पहुंचा रहे हैं।”

जियोब्लैकरॉक इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स के एमडी और सीईओ मार्क पिलग्रेम ने कहा कि, “भारत ने वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में बेहतर तरीके से प्रगति की है। अब अगला कदम है बड़े पैमाने पर वेल्थ इनक्लूजन (दौलत बनाने में भागीदारी)। आधार, यूपीआई और अकाउंट एग्रीगेटर जैसे इंडिया स्टैक पर काम करते हुए, हम ऐसा अनुभव बना रहे हैं जो लोगों के मौजूदा डिजिटल लेन-देन के तरीकों के साथ आसानी से जुड़ जाए। हमारा फोकस है हाई क्वालिटी वाले निवेश समाधान देना, एक सरल और स्पष्ट ग्राहक अनुभव के साथ। साथ ही एक ऐसा शिक्षा प्लेटफॉर्म बनाना जो हर भारतीय को संपत्ति बनाने की प्रक्रिया समझने और उसमें भाग लेने के लिए सक्षम करे।”



You may also like

Leave a Comment