जयपुर। गोयल कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2025-26 के वार्षिक और अर्धवार्षिक वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। कंपनी ने इस दौरान आय और मुनाफे दोनों में मजबूत वृद्धि दर्ज की है।
कंपनी की कुल आय वित्त वर्ष 2025-26 में बढ़कर 66,527.83 लाख रुपए रही, जो पिछले वित्त वर्ष के 59,434.35 लाख रुपए के मुकाबले लगभग 11.93 फीसदी अधिक है।
वहीं कंपनी का शुद्ध लाभ बढ़कर 4,625.83 लाख रुपए हो गया, जबकि पिछले वर्ष यह 3,832.29 लाख रुपए था। इस प्रकार कंपनी के मुनाफे में लगभग 20.71 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।
मार्च 2026 को समाप्त अर्धवार्षिक अवधि में कंपनी की कुल आय 41,556 लाख रुपए रही, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 31,998.79 लाख रुपए की तुलना में करीब 29.87 फीसदी अधिक है।
इसी अवधि में कंपनी का कर पूर्व लाभ बढ़कर 3,976.43 लाख रुपए पहुंच गया, जबकि पिछले वर्ष यह 2,894.73 लाख रुपए था। यानी कर पूर्व लाभ में लगभग 37.37 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।
कंपनी की प्रति शेयर आय भी बढ़कर 35.25 रुपए हो गई, जो पिछले वर्ष 33.72 रुपए थी। इसमें लगभग 4.54 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।
हालांकि निर्माण सामग्री, कर्मचारी खर्च और प्रशासनिक खर्चों में वृद्धि देखने को मिली, लेकिन मजबूत ऑपरेशनल प्रदर्शन और राजस्व वृद्धि के चलते कंपनी बेहतर मुनाफा दर्ज करने में सफल रही।
विशेषज्ञों के अनुसार, इंफ्रास्ट्रक्चर और रियल एस्टेट सेक्टर में बढ़ती गतिविधियों का लाभ कंपनी को मिल रहा है, जिससे आने वाले समय में भी कंपनी के प्रदर्शन में मजबूती की उम्मीद की जा रही है।



