Friday, July 3, 2026 |
Home Corporate WorldIC Electricals Company Limited का IPO आज खुला, 7 जुलाई तक निवेश का मौका

IC Electricals Company Limited का IPO आज खुला, 7 जुलाई तक निवेश का मौका

निवेशक | जुलाई 2026 तक कर सकेंगें कंपनी के आईपीओ में आवेदन

by Business Remedies
0 comments

नई दिल्ली | बिजनेस रेमेडीज | नई दिल्ली आधारित IC Electricals Company Limited रेलवे अनुप्रयोगों के लिए Electronic उपकरणों का निर्माण करने वाली कंपनी है। कंपनी द्वारा कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं और सामान्य Corporate उद्देश्यों की पूर्ति हेतु NSE Emerge प्लेटफार्म पर IPO लाया जा रहा है। कंपनी का IPO आज खुलकर 7 जुलाई 2026 को बंद होगा।

कारोबारी गतिविधियां:

IC Electricals Company Limited का निगमन 2005 में हुआ था। कंपनी रेलवे अनुप्रयोगों के लिए Electronic उपकरणों के निर्माण में लगी हुई है और Indian Railways को उन्नत Engineering समाधान प्रदान करती है। इसके उत्पाद रेंज में Regulator, Battery Charger, आपातकालीन लाइटें, Inverter, Microprocessor-आधारित Control System, Vigilance Control Device, Alternator, Traction Motor और Controller सहित Permanent Magnet Alternator शामिल हैं, जो सभी नवीनतम तकनीकी मानकों के अनुरूप हैं।

IC Electricals Company Limited के Product Portfolio में 24 से अधिक Product हैं। इसके प्रमुख Product Offerings में Electronic Rectifier-cum-Regulating Unit (ERRU), Vigilance Control Device (VCD), Regulated Battery Charger और GPS-आधारित Passenger Announcement and Passenger Information System (PAPIS) शामिल हैं।

वित्तीय प्रदर्शन:

वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 9,974.85 लाख रुपए का कुल Revenue और 452.94 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 12,238.88 लाख रुपए का कुल Revenue और 937.06 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने 14,381.17 लाख रुपए का कुल Revenue और 1,407.63 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने करीब 9.84 फीसदी का कर पश्चात शुद्ध लाभ Margin अर्जित किया है।

IPO के संबंध में जानकारी:

IC Electricals Company Limited का IPO NSE Emerge प्लेटफार्म पर आज खुलकर 7 जुलाई 2026 को बंद होगा। कंपनी द्वारा Book Built Issue प्रणाली से 10 रुपए Face Value के 48,39,600 Equity Shares 94 रुपए से 99 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 48 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। IPO का Market Lot Size 1200 Shares का है और Retail Investors को दो Lot के लिए आवेदन करना होगा। कंपनी के IPO का प्रबंधन प्रमुख Lead Manager कंपनी NexGen Financial Solutions Private Limited द्वारा किया जा रहा है।

नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment