नई दिल्ली | बिजनेस रेमेडीज | Maruti Suzuki ने भारत में दूसरी पीढ़ी की नई Brezza लॉन्च कर दी है। करीब चार साल बाद अपडेट हुई इस सब-4 मीटर एसयूवी में डिजाइन, फीचर्स और इंजन में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। कंपनी ने इसे LXI, VXI, ZXI और ZXI+ वैरिएंट्स में पेश किया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹7.40 लाख रखी गई है, जो सीमित समय के लिए लागू होगी। बुकिंग शुरू हो चुकी है, जबकि अन्य वैरिएंट्स की कीमतों का ऐलान जल्द किया जाएगा।
तीन इंजन विकल्प और बेहतर माइलेज
नई Brezza में पहली बार 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 110PS की पावर और 170Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है और कंपनी 20.47kmpl माइलेज का दावा करती है। इसके अलावा रीट्यून किया गया 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन 103PS की पावर के साथ 21.09kmpl तक का माइलेज देता है। CNG वर्जन 88PS की पावर और 26.90km/kg तक का दावा किया गया माइलेज प्रदान करता है।
नया लुक और प्रीमियम केबिन
एसयूवी के एक्सटीरियर में नई गोल्ड फिनिश ग्रिल, री-डिजाइन बंपर, 16-इंच अलॉय व्हील्स और नई स्किड प्लेट दी गई है। इसे सात रंगों और डुअल-टोन विकल्पों में पेश किया गया है। केबिन में नई लेदरेट सीट्स, ब्राउन थीम डैशबोर्ड, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, स्लाइडिंग आर्मरेस्ट और बेहतर स्टोरेज जैसे बदलाव किए गए हैं।
एडवांस फीचर्स और सुरक्षा
नई Brezza में 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, एयर प्यूरीफायर, हेड-अप डिस्प्ले, 6-स्पीकर Arkamys ऑडियो सिस्टम और सिंगल-पेन सनरूफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सुरक्षा के लिए इसमें Level-1 ADAS जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

