Wednesday, September 9, 2026 |
Home Editorialभारत में एआई के बढ़ते कदम, विभिन्न क्षेत्रों में हो रहा है उपयोग

भारत में एआई के बढ़ते कदम, विभिन्न क्षेत्रों में हो रहा है उपयोग

AI is making its way into India, and is being used in various sectors.

by Business Remedies
0 comments

भारत में एआई का उपयोग निरंतर बढ़ता जा रहा है। कई कंपनियों द्वारा एआई प्रशिक्षित स्टाफ रखकर अपने काम को अंजाम दिया जा रहा है। वर्तमान में विभिन्न क्षेत्रों जैसे स्वास्थ्य सेवा में रोगों का शीघ्र निदान और ग्राहक सेवा में वर्चुअल असिस्टेंट के रूप में और यह व्यक्तिगत अनुशंसाओं से लेकर स्वचालित कारों तक कई अनुप्रयोगों को शक्ति प्रदान कर रहा है। यह डेटा विश्लेषण और पैटर्न पहचान करके समझदारी भरे निर्णय लेने में मदद कर रहा है और समय के साथ सीखकर और बेहतर होकर, व्यापार और वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए नई संभावनाओं को खोल रहा है। इसके अलावा यह स्टॉफ के लिए कार्यस्थल पर काम करने तरीकों को बदलने को लेकर भी मुख्य भूमिका निभा रहा है। एक रिपोर्ट में भी बताया गया है कि करीब 75 फीसदी कर्मचारी एआई का इस्तेमाल कॅरियर को प्लान करने और समस्या को हल करने के लिए भी कर रहे हैं। एआई सिरी और एलेक्सा जैसे आभासी सहायक प्रश्नों का उत्तर देने, संदेश भेजने या मौसम की जानकारी देने जैसे काम भी कर रहा है। चिकित्सा क्षेत्र में यह रोगों का जल्द पता लगाने, मेडिकल रिकॉर्ड बनाने और बीमा दावों को निपटाने में मदद कर रहा है। इसके अलावा डेटा का विश्लेषण करके बेहतर व्यावसायिक निर्णय लेने और वित्तीय धोखाधड़ी का पता लगाने में मदद कर रहा है। स्वचालित कारों को चलाना, यातायात प्रवाह को अनुकूलित करना और सुरक्षित परिवहन प्रदान करना संभव बना रहा है। छात्रों के लिए व्यक्तिगत शिक्षा और शिक्षक के कार्यों को कम करके शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार की ओर बढ़ रहा है। वीडियो गेम में विरोधियों को नियंत्रित करने और खेल के अनुभव को अधिक रुचिकर बनाने के लिए उपयोग किया जा रहा है। वैज्ञानिक गणनाओं और डेटा विश्लेषण में सहायता प्रदान कर रहा है।



You may also like

Leave a Comment