Thursday, July 23, 2026 |
Home Corporate WorldXtranet Technologies Limited का IPO खुलेगा आज

Xtranet Technologies Limited का IPO खुलेगा आज

निवेशक 27 जुलाई 2026 तक कर सकेंगें कंपनी के IPO में आवेदन

by Business Remedies
0 comments

जयपुर | बिजनेस रेमेडीज मध्यप्रदेश के Bhopal आधारित Xtranet Technologies Limited विभिन्न क्षेत्रों में एकीकृत आईटी समाधान प्रदान करने वाली कंपनी है। कंपनी द्वारा लिए गए कुछ बकाया ऋणों का पूर्ण या आंशिक पुनर्भुगतान/पूर्व भुगतान करने, सिस्टम और हार्डवेयर की खरीद एवं स्थापना के लिए पूंजीगत व्यय राशि जुटाने और कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं को पूरा करने हेतु BSE और NSE मैनबोर्ड पर आईपीओ लाया जा रहा है। कंपनी का आईपीओ आज खुलकर 27 जुलाई 2026 को बंद होगा।

कारोबारी गतिविधियां: 2002 में निगमित, Xtranet Technologies Limited एक एकीकृत आईटी समाधान प्रदाता कंपनी है, जो Enterprise Applications, Digital Transformation, Managed Services, Proprietary Platforms और रणनीतिक प्रौद्योगिकी साझेदारी जैसी संपूर्ण सेवाएं प्रदान कर रही है। कंपनी विभिन्न उद्योगों के ग्राहकों को सेवाएं दे रही है। कंपनी की सेवाएं ऑनसाइट और ऑफशोर मॉडल के मिश्रण के माध्यम से प्रदान की जा रही हैं, जिन्हें सहायक कंपनियों, संयुक्त उद्यमों और इन-हाउस प्लेटफ़ॉर्म का समर्थन प्राप्त है। (mint)

वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 23,325.97 लाख रुपए का कुल राजस्व और 1,094.25 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 27,653.01 लाख रुपए का कुल राजस्व और 3,003.47 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने 36,601.19 लाख रुपए का कुल राजस्व और 4,072.76 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने करीब 11.12 फीसदी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन अर्जित किया है।

आईपीओ के संबंध में जानकारी: Xtranet Technologies Limited का आईपीओ BSE और NSE मैनबोर्ड पर आज खुलकर 27 जुलाई 2026 को बंद होगा। कंपनी द्वारा Book Built Issue प्रणाली से 10 रुपए फेस वैल्यू के 1,31,34,000 इक्विटी शेयर 120 रुपए से 127 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 167 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। कंपनी के आईपीओ का प्रबंधन प्रमुख Lead Manager कंपनी Share India Capital Services Private Limited द्वारा किया जा रहा है।

नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment