पुणे, 05 अगस्त 2025: इंडियन सुपरक्रॉस रेसिंग लीग (ISRL) ने इंडव्हीलर्स मोटरस्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड का स्वागत किया है, जो सीज़न 2 की ग्रिड में शामिल होने वाली नई फ्रेंचाइज़ी टीम बनी है। पुणे की दूसरी टीम के रूप में, इंडव्हीलर्स मोटरस्पोर्ट्स लीग को और अधिक प्रतिस्पर्धी बनाएगी और शहर की पहचान को भारत के प्रमुख मोटरस्पोर्ट हब के रूप में और मजबूत करेगी। बॉलीवुड मेगास्टार सलमान खान आधिकारिक ब्रांड एंबेसडर और लीग में एक निवेशक के रूप में शामिल हैं।
विक्रम धर, फाउंडर और टीम प्रिंसिपल ने कहा: “हमारा मिशन है भारत की सबसे सम्मानित और परफ़ॉर्मेंस-ड्रिवन सुपरक्रॉस टीम बनाना, जो पेशेवराना दृष्टिकोण और जुनून पर आधारित हो। इंडव्हीलर्स मोटरस्पोर्ट्स अगली पीढ़ी के रेसर्स को प्रेरित करेगा और भारत के मोटरस्पोर्ट्स इकोसिस्टम की दीर्घकालिक प्रगति में योगदान देगा।”
इंडियन सुपरक्रॉस रेसिंग लीग के सह-संस्थापक और निदेशक ईशान लोखंडे ने कहा, “हमें इंडियन सुपरक्रॉस रेसिंग लीग परिवार में इंडीव्हीलर्स मोटरस्पोर्ट्स का स्वागत करते हुए बेहद खुशी हो रही है। विक्रम और अजय मोटरस्पोर्ट के जुनून और व्यावसायिक दृष्टिकोण का एक बेहतरीन संतुलन लेकर आए हैं, जो भारत में सबसे रोमांचक और पेशेवर मोटरस्पोर्ट्स इकोसिस्टम बनाने के इंडियन सुपरक्रॉस रेसिंग लीग के मिशन के साथ पूरी तरह मेल खाता है। उनका प्रवेश हमारी लीग के विकास के लिए एक मज़बूत मानक स्थापित करता है और रेसिंग प्रेमियों की अगली पीढ़ी को प्रेरित करता है।”

